न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलिया को रणबीर ने दिया था ये सबसे यादगार बर्थडे गिफ्ट, बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर ऐसा बोले परेश

एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। यह 11 अगस्त को ओटीटी पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Aug 2023 7:48:02

आलिया को रणबीर ने दिया था ये सबसे यादगार बर्थडे गिफ्ट, बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर ऐसा बोले परेश

एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। यह 11 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इस बीच आलिया का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमे उन्होंने जिंदगी के सबसे यादगार बर्थडे गिफ्ट के बारे में बात की। आलिया ने कहा कि मुझे जो सबसे अच्छा गिफ्ट मिला है, वो मेरे पति ने दिया था। तब वो मेरे ब्वॉयफ्रेंड थे।

हम उन दिनों बल्गारिया में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग कर रहे थे। लंदन में एक लेटो नाम का कैफे है, जहां का मिल्क केक मुझे बहुत पसंद है। रणबीर खास मेरे लिए वो मिल्क केक लंदन से बुल्गारिया लेकर आए थे, ताकि मैं अपने बर्थडे पर वो केक काट सकूं। उसे दो दिनों तक खा सकूं। वो केक मैंने किसी के साथ भी शेयर नहीं किया, रणबीर के साथ भी नहीं। वो मेरी लाइफ का सबसे खूबसूरत गिफ्ट था।

उल्लेखनीय है कि आलिया और रणबीर की लव स्टोरी ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के दौरान ही शुरू हुई थी। लंबे समय तक डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को उन्होंने सात फेरे लिए थे। इनके एक बेटी राहा है। आलिया की पिछली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी। रणबीर की बात करें तो वे आखिरी बार ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई दिए थे और अब संदीप रेड्डी वांगा की दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आएंगे।

alia bhatt,ranbir kapoor,brahmastra film,paresh rawal,omg 2,pm nareendra modi biopic,alia ranbir

पीएम मोदी की बायोपिक के बारे में परेश रावल ने कही यह बात

परेश रावल (68) बॉलीवुड के दमदार सितारों में से एक हैं। कॉमेडी हो या फिर नेगेटिव किरदार वे हर रोल में जमते हैं। अब वे 25 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसमें वे एक्टर विजय राज के पिता के रोल में दिखेंगे। इसमें लीड किरदार आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे का है। फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन जारी है। इस बीच परेश ने सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड सहित विभिन्न मुद्दों पर बात की।

परेश ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसे ट्रेंड्स को मैं ज्यादा भाव नहीं देता हूं। बॉलीवुड को कोई हिला नहीं सकता, लेकिन मैं इतना जरूर कहना चाहूंगा कि इंडस्ट्री के लोगों में और भी ज्यादा एकता होनी चाहिए ताकि ऐसी समस्याओं का बेहतर ढंग से सामना करने में मदद मिले। परेश ने ‘ओएमजी' की सफलता के बाद भी इसके दूसरे भाग से दूर रहने के फैसले पर कहा कि मैंने ये फिल्म इसलिए नहीं की क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि कांति शरण मुद्गल (पंकज त्रिपाठी) का किरदार मेरे पिछले किरदार कांजी की छाया बन जाए।

अगर ऐसा होता तो मेरे दोनों किरदारों को नुकसान पहुंचता। परेश ने काफी समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक का ऐलान किया था, लेकिन इसके बाद फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। उनका कहना था कि यह उनके जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिका होगी। ऐसे में उनसे इस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि फिलहाल वे बायोपिक नहीं बना रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री पर पहले ही 3-4 फिल्में बन चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार