आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म अब तक 170 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही रणबीर-आलिया फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच रणबीर-आलिया फिल्म के निर्देशक आयान मुखर्जी (Ayan Mukherji) के साथ मुबंई एयरपोर्ट पर देखा गया। जहां इन तीनों के एक साथ पैपराजी के लिए फोटो क्लिक करवाया। इस दौरान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा, जिसमें मां बनने जा रही हैं आलिया काफी प्यारी लग रही हैं।














