न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ask Me Anything : आलिया ने बताए राहा के 3 निकनेम, फेवरेट फूड सहित फैंस के इन सवालों के भी दिए जवाब

एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। आलिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। आलिया ने आज रविवार (17 दिसंबर)...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Dec 2023 6:29:50

Ask Me Anything : आलिया ने बताए राहा के 3 निकनेम, फेवरेट फूड सहित फैंस के इन सवालों के भी दिए जवाब

एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। आलिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। आलिया ने आज रविवार (17 दिसंबर) को फैंस के लिए थोड़ा समय निकाला और इंस्टाग्राम पर उनसे ढेरों बातें की। आलिया ने सुबह 11 बजे आस्क मी एनिथिंग सेशन किया, जहां उनके चाहने वालों ने उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवाल किए। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि वह बेटी राहा को प्यार से क्या बुलाती हैं।

आलिया ने इसका जवाब देते हुए लिखा कि वह प्यार से राहा को राहु, रारा और लॉलीपॉप कहती हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने पूछा कि बेटी से दूर होने के बाद एंग्जाइटी महसूस करती हैं या नहीं?' इस पर आलिया ने कहा कि अपनी बेटी को छोड़कर जाना मेरे लिए कभी भी आसान नहीं रहा है। मुझे लगता है कि इसमें अभी थोड़ा वक्त लगेगा। हालांकि, मुझे यह सोचकर थोड़ी कम गिल्ट होती है कि मेरी गैर-मौजूदगी में राहा फैमिली के साथ है।

बता दें कि हाल ही में आलिया ने राहा का पहला जन्मदिन मनाया था। आलिया ने इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर की थी। हालांकि उन्होंने अभी तक बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। पिछले दिनों 'कॉफी विद करण' शो में आलिया ने कहा था कि ऐसा नहीं है कि वह लोगों को कभी उसका चेहरा नहीं दिखाएंगी लेकिन अभी वह बहुत छोटी है।

alia bhatt,actress alia bhatt,ask me anything session,alia fans,alia daughter raha,ranbir kapoor,alia fitness,alia favorite food

यहां जानें आलिया भट्ट का फिटनेस रूटीन, दी यह वेबसीरीज देखने की सलाह

आलिया से एक फैन ने पूछा कि उनका फिटनेस रूटीन क्या है, जिस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि मैं हफ्ते में 6 दिन वर्कआउट करती हूं, वो भी जब तक मैं ट्रेवल नहीं कर रही हूं या मेरी तबीयत ठीक नहीं है। मैं हफ्ते में चार बार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और हफ्ते के बाकी दिनों में कार्डियो के साथ योगा/पाइलेट्स करती हूं। फिटनेस रूटीन के अलावा एक्ट्रेस ने एक फैन के सवाल पर अपना फेवरेट फूड भी रिवील किया।

आलिया ने बताया कि पोहा और छाछ, फ्रेंच फ्राइज, दाल चावल, भिंडी, टमाटर की सब्जी, तड़का दही और स्पेगेटी उनका फेवरेट फूड है। आलिया ने कहा कि उनका पसंदीदा हॉलीडे डेस्टिनेशन ‘मसाई मारा’ है। एक फैन ने आलिया से पूछा, “ऐसी कौनसी चीज है जो आप अपने युवा को सलाह देंगी।” इस पर उन्होंने जवाब दिया, “ह्म्म्म्म्म्म्म्म… और सुनो, कम बोलें मैंने अपने बारे में हाल ही में जो सीखा है।”

आलिया ने एक फैन को भोपाल गैंड कांड पर बेस्ड ‘द रेलवे मेन’ सीरीज देखने की सलाह भी दी। बता दें कि इंस्टाग्राम पर आलिया को 81.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी। अब वह ‘जिगरा’ में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम