न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जैस्मीन पूरी तरह तैयार है…’ अली गोनी ने शादी पर दिया बड़ा अपडेट

अली गोनी और जैस्मीन भसीन की शादी को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। अली गोनी ने हाल ही में अपने वेडिंग प्लान पर बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि जैस्मीन पूरी तरह तैयार हैं और शादी का फैसला जल्द हो सकता है। जानें दोनों के रिश्ते और भविष्य की प्लानिंग से जुड़ी पूरी जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 26 Jun 2026 11:21:11

‘जैस्मीन पूरी तरह तैयार है…’ अली गोनी ने शादी पर दिया बड़ा अपडेट

बॉलीवुड में एक बार फिर शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। अली गोनी और जैस्मीन भसीन, जो लंबे समय तक एक-दूसरे के अच्छे दोस्त रहे और बाद में धीरे-धीरे प्यार में बदल गए, आज इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों फिलहाल एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं और साथ रहने की भी खबरें सामने आती रहती हैं। फैंस उनकी शादी को लेकर काफी समय से उत्साहित हैं और लगातार इंतजार कर रहे हैं कि कब यह कपल अपने रिश्ते को अगले पड़ाव तक ले जाएगा। इसी बीच हाल ही में मीडिया बातचीत के दौरान अली गोनी ने अपनी वेडिंग प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने साफ कहा कि शादी का फैसला पूरी तरह ऊपर वाले के हाथ में है, लेकिन परिवार की ओर से उन पर लगातार शादी को लेकर दबाव भी बनाया जा रहा है।

क्या बोले अली गोनी?

जब अली गोनी से यह सवाल किया गया कि क्या जैस्मीन शादी के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने बिना झिझक जवाब दिया कि जैस्मीन पहले ही इस बात के लिए सहमति जता चुकी हैं। अली ने कहा, “जैस्मीन पूरी तरह तैयार है, और मैं भी तैयार हूं, लेकिन मैं चाहता हूं कि यह चीज जल्द से जल्द हो जाए।” इसके आगे जब उनसे पूछा गया कि क्या इस साल फैंस को उनकी शादी की खुशखबरी मिल सकती है, तो एक्टर ने मुस्कुराते हुए कहा कि “हो सकता है।” उनके इस जवाब से साफ इशारा मिलता है कि आने वाले समय में दोनों की शादी की घोषणा हो सकती है।

कुछ समय पहले दिए गए एक इंटरव्यू में जैस्मीन भसीन ने भी अली गोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें कई बार धार्मिक ट्रोलिंग और नकारात्मक टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि क्या उनके परिवारों के बीच किसी तरह का तनाव है या नहीं। इस पर बात करते हुए जैस्मीन ने कहा था कि उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की धार्मिक टिप्पणियां की जाती हैं, जिन पर कभी-कभी उन्हें हैरानी भी होती है कि लोग इस तरह की सोच कैसे रख सकते हैं।

रिश्ते पर क्या बोलीं जैस्मीन?

जैस्मीन ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा था, “जो लोग बेहद गलत और अपमानजनक बातें लिखते हैं, वे भी इस दुनिया का हिस्सा हैं, लेकिन दूसरी तरफ ऐसे लोग भी हैं जो हमें बहुत प्यार और सपोर्ट करते हैं।” उन्होंने आगे अपने नजरिए को साझा करते हुए कहा कि उनके लिए रिश्ते में सबसे जरूरी चीजें सम्मान, प्यार और एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम है।

जैस्मीन ने कहा, “मैं उन्हीं मूल्यों को अपने रिश्ते में प्राथमिकता देती हूं। इसके बाद समाज और परिवार से जुड़े जो मानदंड हैं, वे भी मेरे लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि मेरी परवरिश उसी माहौल में हुई है। मैं उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकती, लेकिन अगर मैं अपने सपनों के साथी को छोड़ दूं तो क्या यह समझदारी होगी या गलत फैसला?”

गौरतलब है कि अली और जैस्मीन अपने रिश्ते को लेकर हमेशा से काफी खुले रहे हैं और एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार को जाहिर करने में कभी हिचकिचाते नहीं हैं। दोनों की पहली मुलाकात रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के दौरान हुई थी, जहां दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई थी। बाद में यह रिश्ता और मजबूत हुआ और रियलिटी शो बिग बॉस 14 के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और उनका रिश्ता प्यार में बदल गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती