न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

28 साल, 34 फिल्में, 22 असफल, 3 ब्लॉकबस्टर, छावा में औरंगजेब बन लूटी महफिल

कभी-कभार किसी फिल्म में नजर आने वाला यह अभिनेता जब भी परदे पर आता है दर्शकों की तालियाँ अपने साथ ले जाता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 25 Feb 2025 2:51:57

28 साल, 34 फिल्में, 22 असफल, 3 ब्लॉकबस्टर, छावा में औरंगजेब बन लूटी महफिल

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। परदे पर पहली यह जोड़ी नजर आई जिसने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। इन दोनों ने संभाजी महाराज और येसूबाई का किरदार अभिनीत किया है। इस फिल्म के लिए विक्की कौशल की तारीफ में कशीदे पढ़े जा रहे हैं, साथ ही येसूबाई के रूप में रश्मिका की भी खासी प्रशंसा हो रही है। लेकिन इनके साथ ही परदे पर औरंगजेब के रूप में नजर आए अक्षय खन्ना अपने जीवंत अभिनय के लिए दर्शकों की भूरि-भूरि प्रशंसा प्राप्त कर रहे हैं।

कभी-कभार किसी फिल्म में नजर आने वाला यह अभिनेता जब भी परदे पर आता है दर्शकों की तालियाँ अपने साथ ले जाता है। दो वर्ष पूर्व वह दृश्यम-2 में अजय देवगन के सामने आए थे, जहाँ उन्होंने अपने अंदाज-ए-बयां से अजय देवगन को पूरी तरह से पस्त कर दिया था। और यही हाल अब उन्होंने छावा में विक्की कौशल का किया है। परदे पर जब-जब इन दोनों का आमना सामना हुआ तब-तब अक्षय खन्ना ने महफिल लूट ली।

अपने पिता विनोद खन्ना द्वारा निर्मित और पंकज पाराशर द्वारा निर्देशित हिमालय पुत्र से अपना सफर शुरू करने वाला यह अभिनेता 28 वर्षों से अपने अभिनय से दर्शकों का पसन्दीदा सितारा बना हुआ है। उनकी अगली रिलीज़, जे. पी. दत्ता की युद्ध ड्रामा "बॉर्डर" (1997) ने आलोचनात्मक और व्यावसायिक सफलता हासिल की, जिससे उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ नवोदित पुरुष अभिनेता का पुरस्कार मिला।

अक्षय खन्ना ने आगे भी कई व्यावसायिक सफलताएं हासिल कीं, जैसे रोमांटिक ड्रामा "ताल" (1999), कॉमेडी ड्रामा "दिल चाहता है" (2001) जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिलाया, रोमांटिक थ्रिलर "हमराज़" (2002), कॉमेडी फिल्में "हंगामा" (2003) और "हलचल" (2004), मर्डर मिस्ट्री "36 चाइना टाउन" (2006), एक्शन थ्रिलर "रेस" (2008), और हाइस्ट कॉमेडी "तीसमार खां" (2010)। उन्हें मनोवैज्ञानिक थ्रिलर "दीवांगी" (2002), जीवनी ड्रामा "गांधी, माय फादर" (2007), और एक्शन थ्रिलर "आक्रोश" (2010) में अपनी अदाकारी के लिए आलोचनात्मक प्रशंसा मिली।

2016 में चार साल के अंतराल के बाद, अक्षय खन्ना ने एक्शन-कॉमेडी फिल्म "ढिशूम" (2016) और 2017 की दो थ्रिलर फिल्मों "मॉम" और "इत्तेफाक" में सहायक भूमिकाएँ निभाईं। अक्षय खन्ना को कानूनी ड्रामा "सेक्शन 375" (2019) में एक रक्षा वकील की भूमिका निभाने और क्राइम थ्रिलर "दृश्यम 2" (2022) में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका के लिए फिर से सराहना मिली, जो उनकी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

अपने 28 साल के करियर में 34 फिल्में करने वाले अक्षय खन्ना ने 22 असफल फिल्में दी हैं। उन्होंने इस दौरान नायक, खलनायक, सह नायक और चरित्र अभिनेता के रूप में स्वयं को दर्शकों के सामने पेश किया है। लगातार फ्लॉप होती फिल्मों को देखकर अक्षय खन्ना फिल्मों में कम नजर आने लगे, हालांकि उन्होंने कुछ फिल्में की भी लेकिन सफलता नहीं मिली।

वर्ष 2022 में अक्षय खन्ना के करियर ने यूटर्न लिया। इस वर्ष वे अजय देवगन के साथ दृश्यम-2 में नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने तब्बू के समकक्ष पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। दृश्यम-2 कहने को तो अजय देवगन की फिल्म थी, लेकिन इस फिल्म की सफलता की पूरी लाइम लाइट अक्षय खन्ना लूट ले गए थे। इसके लिए निर्देशक अभिनव पाठक की तारीफ करनी होगी, उन्होंने जब-जब परदे पर अक्षय को दिखाया फिल्म में दर्शकों को नया ट्विस्ट देखने को मिला और रोमांच का सफर परवान चढ़ा।

akshaye khanna career,akshaye khanna 28 years in bollywood,akshaye khanna films list,akshaye khanna flops and hits,akshaye khanna blockbusters,akshaye khanna in chhaava,akshaye khanna as aurangzeb,akshaye khanna best performances,akshaye khanna movie success rate,akshaye khanna bollywood journey,chhaava movie aurangzeb role,akshaye khanna film analysis,akshaye khanna box office record

‘दृश्यम 2’ के बाद अक्षय खन्ना दो साल तक किसी फिल्म में नजर नहीं आए। अब वे छावा में औरंगजेब के रूप में दिखाई दे रहे हैं। औरंगजेब के किरदार को उन्होंने अपनी अदाकारी से जीवंत कर दिया है। सिर पर पड़ रही सलवटों और झुकी हुई गर्दन लेकिन ऊपर उठती तीखी निगाहों के साथ उन्होंने चेहरे पर जो क्रूरता पेश की है, उसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है।

औरंगजेब के रूप में देखने के बाद दर्शकों को यह उम्मीद है कि आने वाले समय में अक्षय खन्ना कुछ बड़े सितारों की फिल्मों में अपनी खलनायकी का रंग दिखाते नजर आ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ