न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धुरंधर’ की ज़बरदस्त कामयाबी के बीच अलीबाग में सुकून के पल बिता रहे अक्षय खन्ना, बंगले में कराया वास्तु शांति हवन

‘धुरंधर’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बीच अक्षय खन्ना अलीबाग में सुकून के पल बिता रहे हैं। अभिनेता ने अपने बंगले में विधिवत वास्तु शांति हवन कराया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Dec 2025 8:00:33

‘धुरंधर’ की ज़बरदस्त कामयाबी के बीच अलीबाग में सुकून के पल बिता रहे अक्षय खन्ना, बंगले में कराया वास्तु शांति हवन

जहां एक ओर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ रही है, वहीं अभिनेता अक्षय खन्ना चकाचौंध से दूर रहकर अपनी निजी जिंदगी के शांत पलों का आनंद ले रहे हैं। इन दिनों वह मुंबई से दूर अलीबाग स्थित अपने आलीशान बंगले में समय बिता रहे हैं। हाल ही में अक्षय खन्ना ने अपने अलीबाग वाले घर में पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान करवाया, जहां उन्होंने विधिवत वास्तु शांति हवन संपन्न कराया।

अलीबाग स्थित बंगले में हुआ धार्मिक अनुष्ठान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय खन्ना ने अपने निवास पर सकारात्मक ऊर्जा और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से यह पूजा करवाई। इस हवन की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गईं। बताया जा रहा है कि इस धार्मिक आयोजन को पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया।

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हवन की तस्वीरें पंडित शिवम माहत्रे ने साझा की हैं। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा कि उन्हें अक्षय खन्ना के घर पर यह पारंपरिक और आध्यात्मिक पूजा कराने का अवसर मिला। उन्होंने अभिनेता के शांत स्वभाव, सादगी और सकारात्मक ऊर्जा की सराहना करते हुए इसे अपने लिए एक खास अनुभव बताया।

पंडित ने की अक्षय खन्ना की कला और व्यक्तित्व की प्रशंसा

पोस्ट में आगे पंडित शिवम माहत्रे ने अक्षय खन्ना की अभिनय क्षमता की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि अभिनय के क्षेत्र में अक्षय खन्ना क्लास और गहराई का प्रतीक हैं। फिल्म ‘छावा’ में उनकी सशक्त और प्रभावशाली परफॉर्मेंस ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया, जबकि ‘धुरंधर’ में उनकी गंभीर और इंटेंस एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ‘दृश्यम 2’ में अक्षय खन्ना का काम बेहद शानदार रहा, वहीं ‘सेक्शन 375’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने किरदारों का चुनाव सोच-समझकर किया। उनके अनुसार, अक्षय खन्ना ऐसे कलाकार हैं जो अपने अभिनय के जरिए दर्शकों के दिलों में एक अलग और सम्मानजनक जगह बनाने में सफल रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस

पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन

अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती

परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?

हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल

आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने

बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'

'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई

'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही

राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र

मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश

गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड