न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई अक्षय कुमार की स्काई फोर्स, 4 साल बाद मिली सफलता, हटा असफल का ठप्पा

स्काई फोर्स ने पांचवें दिन 5.75 करोड़, छठवें दिन 6 करोड़, सातवें दिन 5.64 करोड़ कमाए। आज यानी 8वें दिन फिल्म ने 6:50 बजे तक 1.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 99.94 करोड़ रुपये हो चुका है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 31 Jan 2025 7:28:44

100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई अक्षय कुमार की स्काई फोर्स, 4 साल बाद मिली सफलता, हटा असफल का ठप्पा

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स को थिएटर्स में आए आज 8 दिन हो चुके हैं और आज का दिन अक्षय कुमार के फैंस के लिए बड़ी खुशी का भी दिन है। अक्षय कुमार की लीड हीरो के तौर पर पिछले 4 साल में कोई 100 करोड़ी फिल्म नहीं थी। अब स्काई फोर्स ने आज 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के आज की शाम तक कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिनके अनुसार यह सम्भव हो गया है।

फिल्म मेकर के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने शुरुआती 4 दिनों में 81.30 करोड़ रुपये कमा लिए थे। इन आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 15.30 करोड़, दूसरे दिन 26.30 करोड़, तीसरे दिन 31.60 करोड़ और चौथे दिन 8.10 करोड़ रुपये कमाए थे।

वहीं सैक्निल्क पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, स्काई फोर्स ने पांचवें दिन 5.75 करोड़, छठवें दिन 6 करोड़, सातवें दिन 5.64 करोड़ कमाए। आज यानी 8वें दिन फिल्म ने 6:50 बजे तक 1.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 99.94 करोड़ रुपये हो चुका है।

अक्षय कुमार की आखिरी 100 करोड़ी फिल्म 2021 की सूर्यवंशी थी। हालांकि, इसके बाद ओएमजी 2 ने 150 करोड़ के आसपास की कमाई की थी, लेकिन अक्षय कुमार का इसमें सिर्फ कैमियो था। अब 4 साल बाद स्काई फोर्स के साथ अक्षय कुमार के करियर का ये सूखा खत्म हो चुका है।

फिल्म को करीब 160 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है। अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने मिलकर फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, सारा अली खान और डायना पैंटी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा

आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला

एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ