न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय ने ‘टॉम एंड जैरी’ को लेकर कही हैरतभरी बात, ट्विंकल के कहने पर जहरीली घास खाने को तैयार थे ‘खिलाड़ी’

एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'खेल खेल में' को लेकर लाइमलाइट में हैं। इसमें अक्षय के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 Aug 2024 8:02:08

2 News : अक्षय ने ‘टॉम एंड जैरी’ को लेकर कही हैरतभरी बात, ट्विंकल के कहने पर जहरीली घास खाने को तैयार थे ‘खिलाड़ी’

एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'खेल खेल में' को लेकर लाइमलाइट में हैं। इसमें अक्षय के साथ फरदीन खान, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क और प्रज्ञा जायसवाल भी हैं। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। इसका ट्रेलर कुछ समय पहले ही जारी किया गया था, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म में ढेर सारे जोक्स और सीक्रेट्स के साथ एक रोलर कोस्टर राइड देखने को मिलेगी।

अक्षय ने हाल ही में पिंकविला के साथ एक खास बातचीत में फेमस कार्टून 'टॉम एंड जेरी' को लेकर ऐसी बात कही जो किसी के पच नहीं रही। उन्होंने इसे कॉमेडी नहीं, बल्कि हिंसा बताया। साथ ही अक्षय ने ये भी खुलासा किया वे कई एक्शन सीक्वेंस के लिए इसी कार्टून से प्रेरित होते हैं। पिंकविला के साथ अक्षय कुमार और 'खेल खेल में' की टीम ने बातचीत की। इसी दौरान फरदीन ने 'टॉम एंड जेरी' को पसंदीदा कार्टून बताया, लेकिन अक्षय ने कहा, 'नहीं, नहीं। ‘टॉम एंड जेरी’ कॉमेडी नहीं है, एक्शन है। ये हिंसा है।

मैं आपको एक राज बताता हूं। मैंने जितने भी एक्शन किए हैं, उनमें से कई बार मैंने इसे ‘टॉम एंड जेरी’ से लिया है। वो पूरा हेलीकॉप्टर वाला सीन, मैंने ‘टॉम एंड जेरी’ से लिया है। और एक और चीज जिससे मैंने इंस्पिरेशन ली है, वो है नेशनल जियोग्राफिक, जहां आपको बेहतरीन एक्शन देखने को मिलता है। 'टॉम एंड जेरी' इनक्रेडिबल है, जिस तरह का एक्शन उसमें है वो फिल्मों में इस्तेमाल हो सकता है। अक्षय के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले काफी समय से उनकी फिल्में चल नहीं रही हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘सरफिरा’ बुरी तरह फ्लॉप हो गई। साल 2022 से उनकी सिर्फ एक फिल्म ‘OMG 2’ हिट रही है।

Akshay Kumar,actor akshay kumar,khel khel mein movie,tom and jerry cartoon,fardeen khan,twinkle khanna,writer twinkle khanna,akshay twinkle

ट्विंकल ने अपने कॉलम में शेयर किया अक्षय से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक हैं। साल 2001 में दोनों की शादी हुई थी। तब से वे कपल गोल्स दे रहे हैं। उनके दो बच्चे हैं आरव और नितारा। पति-पत्नी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर भरपूर प्यार लुटाते हैं और साथ ही कई दफा छोटी-छोटी नोक-झोंक की झलकियां भी दिखाते हैं। इस बीच ट्विंकल ने अक्षय से जुड़ा एक दिलचस्प वाकया शेयर किया।

ट्विंकल ने टाइम्स ऑफ इंडिया के नए कॉलम में लिखा, “उस शाम कैंप में वापस जाते समय, गाइड ने टिक-टिक नाम के पक्षियों के जोड़े की ओर इशारा किया। ये एक-दूसरे के लिए इतने समर्पित हैं कि जब एक मर जाता है, तो दूसरा कभी-कभी जहरीली घास खाकर खुद को मार लेता है। मैंने अपने पति अक्षय से कहा, ‘अच्छा (सुनो), अगर मैं पहले मर जाती हूं तो बेहतर होगा कि तुम भी जहरीली घास खा लेना।

अगर मैंने तुम्हारी दूसरी पत्नी को मेरे हैंडबैग के साथ देखा तो मैं प्रॉमिस करती हूं कि मैं आकर परेशान करूंगी। ये सुनकर अक्षय ने सिर हिलाया और कहा मैं वो जहरीली घास अभी खाना चाहता हूं, ताकि मुझे इस तरह की बकवास नहीं सुननी पड़ेगी। बता दें कि ट्विंकल ने कई सालों पहले एक्टिंग को अलविदा कह दिया। इसके बाद ट्विंकल ने लेखिका के रूप में शौहरत हासिल की है। साल 2015 में ट्विंकल ने अपनी पहली नॉन-फिक्शन बुक ‘मिसेज फनीबोंस’ रिलीज की थी, जो काफी लोकप्रिय हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री