न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रिलीज होते ही विवाद में फंसा अक्षय का गाना ‘महाकाल चलो’, कंगना इन कारणों से भूलीं डांस, शेयर किया वीडियो

एक्टर अक्षय कुमार हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। मंगलवार (18 फरवरी) को उनका गाना ‘महाकाल चलो’ रिलीज हुआ। इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 19 Feb 2025 1:47:34

2 News : रिलीज होते ही विवाद में फंसा अक्षय का गाना ‘महाकाल चलो’, कंगना इन कारणों से भूलीं डांस, शेयर किया वीडियो

एक्टर अक्षय कुमार हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। मंगलवार (18 फरवरी) को उनका गाना ‘महाकाल चलो’ रिलीज हुआ। इसमें अक्षय महाकाल की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। गाने के पोस्टर में अक्षय कुमार ने शिवलिंग को पकड़ रखा था और महादेव की भक्ति में लीन नजर आए। अक्षय ने गाना शेयर करते हुए अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “ॐ नम : शिवाय! महाकाल की शक्ति और भक्ति का अनुभव करें।” यह म्यूजिक वीडियो 3 मिनट 14 सैकंड का है। अक्षय के इस गाने के पोस्ट होने के बाद बड़ी संख्या में शिव भक्त गाने की तारीफ करते नजर आ रहे हैं लेकिन उज्जैन में विवाद छिड़ गया।

महाकाल पुरोहित संघ ने गाने पर सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगाया है। महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने कहा कि ‘महाकाल चलो’ गाने में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के कई शॉट दिखाए गए हैं। इस दौरान गाने में शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। अभिषेक के दौरान शिवलिंग से लिपटे मनुष्य पर भी पंचामृत चढ़ाया जाता है, जो सरासर गलत है। विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल का शिवलिंग ही ऐसा शिवलिंग है, जिस पर भस्म चढ़ाई जाती है।

इसके अलावा और कहीं भी भगवान शिव को भस्म नहीं चढ़ाई जाती लेकिन इस गाने को बनाते समय किसी भी स्टूडियो में भगवान का शिवलिंग बनाकर उस पर भस्म चढ़ाना और स्वयं पर भी भस्म चढ़ाने का दृश्य दिखाना अनुचित है। गाने में जिस तरीके से भगवान का प्रदर्शन किया जा रहा है, वह गलत है। यह आवश्यक है कि इस प्रकार के अनुचित प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए। पहले भी इस प्रकार की घटनाएं हुई हैं, जिनका विरोध किया गया है। अदालत तक मामला पहुंचा। हम फिल्मी जगत से अपील करते हैं कि वे हिंदू सनातन धर्म के साथ ऐसा खिलवाड़ न करें।

सनातन धर्म के अनुयायी, धर्माचार्य और समाज के सभी जागरूक लोग इस विषय पर संगठित होकर विरोध करें और इस प्रकार की गलत प्रथाओं को रोकने के लिए आवाज उठाएं। सनातन धर्म की मर्यादा और परंपराओं का सम्मान किया जाना चाहिए। इसे बनाए रखने के लिए सभी को एकजुट होना आवश्यक है, जिससे दोबारा ऐसी घटना न हो। उल्लेखनीय है कि 12 ज्योतिर्लिंग में से एक भगवान महाकाल राजा के रूप में पूजे जाते हैं। प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। फिल्मी सितारों को भी यह मंदिर खूब लुभाता है।

वीडियो में गुरु के साथ डांस की प्रेक्टिस करती दिखीं कंगना रनौत

कंगना रनौत बेहतरीन एक्टिंग और बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वो क्या चीज करने में स्ट्रगल कर रही हैं। वीडियो में कंगना सफेद सूट में अपने गुरु के साथ डांस प्रेक्टिस करती हुई दिख रही हैं। कंगना ने बताया कि उनकी सालों की डांस ट्रेनिंग सिर्फ कुछ महीनों के ब्रेक के कारण कमजोर हो गई है। कंगना अपने गुरु के साथ डांस की रिहर्सल कर रही हैं।

कैप्शन में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “एक फिल्म डायरेक्ट करने, चुनाव लड़ने और कैफे खोलने के बाद मेरा दिमाग अब ऐसा हो गया है कि डांस क्या होता है, मैं कहां हूं, कौन हूं…उल्टा पैर रखूं या सीधा?” इसके बाद कंगना ने कहा, “कुछ भी नेचुरली नहीं आता। सालों की डांस प्रेक्टिस और स्किल सिर्फ कुछ महीनों में ही गायब हो गई, क्योंकि मैं लगातार प्रेक्टिस में नहीं थी।”

बता दें पिछले महीने कंगना की मच अवेटेड मूवी इमरजेंसी रिलीज हुई थी। इसमें कंगना ने दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। कंगना राजनीति में भी अपना जौहर दिखा रही हैं। वह पिछले साल हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद चुनी गई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड