न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय ने यह फोटो शेयर कर दी इंजीनियर्स डे की बधाई, राजवीर-पलोमा की फिल्म ‘दोनों’ का दूसरा गाना रिलीज

आज शुक्रवार 15 सितंबर को दुनियाभर में इंजीनियर्स डे मनाया जा रहा है। एक्टर अक्षय कुमार ने भी इस मौके पर एक पोस्ट की है। इस पोस्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Sep 2023 1:24:01

आज शुक्रवार 15 सितंबर को दुनियाभर में इंजीनियर्स डे मनाया जा रहा है। एक्टर अक्षय कुमार ने भी इस मौके पर एक पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने इंजीनियर्स डे की बधाई दी है और साथ ही अपनी आने वाली फिल्म 'मिशन रानीगंज' के किरदार इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के बारे में भी पोस्ट की है। अक्षय ने खुद के इंजीनियर बनने की मेहनत के बारे में बताया।

अक्षय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पोस्ट में जसवंत सिंह की कॉलेज के समय की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। अक्षय ने लिखा, “हैप्पी इंजीनियर्स डे। मैं कभी सोच भी नहीं सकता था कि मैं इंजीनियर बनने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा, लेकिन फिर मुझे 'मिशन रानीगंज' में जसवंत सिंह गिल जी जैसे बहादुर, बुद्धिमान इंजीनियर की भूमिका निभाने का मौका मिला। मां-बाप की इच्छा पूरी हो गई।”

उल्लेखनीय है 'मिशन रानीगंज' में अक्षय के साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। दोनों फिल्म के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। यह फिल्म बड़े पर्दे पर 6 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का नाम कई बार बदला जा चुका है। यह 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' टाइटल से रिलीज होगी। अक्षय की पिछली फिल्म ‘ओएमजी 2’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में सफल रही।

Akshay Kumar,engineers day,dono film,rajveer deol,paloma,sunny deol,poonam dhillon,mission raniganj,jaswant singh gill

गाने में शादी में थिरकते नजर आए राजवीर देओल और पलोमा

सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘दोनों’ 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जब से इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से ही फैंस में इसको लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। वे सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी कोई भी न्यूज देख रोमांचित हो जाते हैं।

अब आज शुक्रवार (15 सितंबर) को इसका दूसरा गाना ‘अग्ग लगदी’ रिलीज कर दिया गया है और यह खूब धूम मचा रहा है। अवनीश बड़जात्या द्वारा निर्देशित फिल्म के नए जमाने के रोमांटिक टाइटल ट्रैक के बाद अब शादी में झूमने वाला गाना सामने आया है। ने राजवीर-पालोमा इरशाद कामिल ने लिखा और शंकर-एहसान-लॉय ने कम्पोज किया है।

गाने को आवाज सिद्धार्थ महादेवन और लिसा मिश्रा ने दी है। गाने में राजवीर और पलोमा को एक शादी में एक-दूसरे के साथ थिरकते और हल्दी और संगीत समारोह में नाचते हुए देखा जा सकता है। गौरतलब है कि राजश्री प्रोडक्शंस अपनी स्थापना के 76वें वर्ष में है और ‘दोनों’ राजश्री की फेस्टिव फिल्म है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका