न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय ने परिणीति को दिया यह गिफ्ट, बर्थडे गर्ल हिना खान ने शेयर किया अपनी फिल्म का ट्रेलर

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिशन रानीगंज-द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ को लेकर छाए हुए हैं। यह फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Oct 2023 7:08:14

2 News : अक्षय ने परिणीति को दिया यह गिफ्ट, बर्थडे गर्ल हिना खान ने शेयर किया अपनी फिल्म का ट्रेलर

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिशन रानीगंज-द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ को लेकर छाए हुए हैं। यह फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी। फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है। अब अक्षय ने परिणीति को उनकी शादी का खास तोहफा देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।

अक्षय ने आज सोमवार (2 अक्टूबर) को इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके साथ परिणीति भी हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा, “प्यार से बढ़कर कुछ भी #कीमती नहीं है @parineetichopra, कल आने वाले आपके विशेष दिन के लिए यह एक उपहार है। 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में #मिशनरानीगंज के साथ भारत के सच्चे नायक की कहानी देखें।” यह फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ की तस्वीर है।

परिणीति लाइम ग्रीन कलर की साड़ी पहने हैं। साथ ही उन्होंने माथे पर बिंदी लगा रखी है और कानों में झुमका है। बालों का जुड़ा बना रखा है और उसको गजरे से सजाया है। अक्षय ऑरेंज कोट के साथ खाकी पैंट पहने है। उनके सिर पर गेरुआ पगड़ी है। अक्षय-परिणीति को हग करते हुए पोज दे रहे हैं। आपको बता दें कि परिणीति और राघव चड्ढा 24 सितंबर को उदयपुर में विवाह बंधन में बंध गए थे।

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं हिना खान

हिना खान टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। हिना वेब सीरीज और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अब उनकी फिल्म ‘कंट्री ऑफ ब्लाइंड’ भी रिलीज होने वाली है। आज सोमवार (2 अक्टूबर) को हिना का जन्मदिन है और उन्होंने फिल्म की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। हिना की ये फिल्म 6 अक्टूबर को अमेरिका में रिलीज होगी।

हिना ने ये भी बताया है कि वो आगे उन थिएटर्स के नाम शेयर कर देंगी, जहां ये फिल्म रिलीज होने वाली है। इसमें हिना एक नेत्रहीन लड़की के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म एच.जी. वेल्स के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म कान्स 2022 में पोस्टर लॉन्च के बाद से काफी चर्चा में है।

हिना हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ में चैलेंजर के तौर पर दिखी थीं। इसके अलावा हिना पंजाबी फिल्मों में भी कदम रखने वाली हैं। हिना एक्टर गिप्पी ग्रेवाल के साथ ‘शिंदा शिंदा नो पापा’ फिल्म में स्क्रीन शेयर करेंगी। इसका फर्स्ट लुक शेयर किया जा चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार