न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार 16 फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी अक्षय ने कभी नहीं खोया हौसला, एक से दूसरे जॉनर में जंप करना पसंद

हाल ही में 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म की ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ दिग्गज एक्टर अक्षय कुमार ने बैक टू बैक फ्लॉप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Mar 2024 1:15:20

लगातार 16 फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी अक्षय ने कभी नहीं खोया हौसला, एक से दूसरे जॉनर में जंप करना पसंद

हाल ही में 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म की ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ दिग्गज एक्टर अक्षय कुमार ने बैक टू बैक फ्लॉप देने पर चुप्पी तोड़ी। अक्षय की पिछली रिलीज 'सेल्फी' और 'मिशन रानीगंज' बॉक्स ऑफिस पर विफल रही। अक्षय को इन फिल्मों से बड़ी उम्मीद थी। अक्षय का कहना है कि एक अभिनेता के रूप में वे अपनी हर फिल्म में खूब मेहनत करते हैं, लेकिन जब बॉक्स ऑफिस पर सफलता की बात आती है तो यह एक ऐसी चीज है जिसको कोई प्रिडिक्ट नहीं कर सकता और न ही कोई कंट्रोल कर सकता है।

अक्षय ने आगे कहा कि हम हर टाइप की फिल्म के लिए कोशिश करते रहते हैं। मैं एक ही तरह के जॉनर तक सीमित नहीं रहता। मैं एक से दूसरे जॉनर में जंप करता रहता हूं, चाहे सफलता मिले या नहीं। मैंने हमेशा इसी तरह काम किया है। मैं इसे करता रहूंगा, कुछ ऐसा जो सामाजिक हो, कुछ ऐसा जो अच्छा हो, कुछ कॉमेडी में, कुछ एक्शन में। मुझे अलग-अलग तरह की फिल्में करने में मजा आता है। इससे वास्तव में कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं।

भले ही लोग केवल कॉमेडी या एक्शन करने के लिए कहते हों, इसका मतलब यह नहीं है कि अभिनेता केवल इन दो जॉनर में ही खुद को आजमाएगा। एक ही तरह का काम करने से उसमें बोरियत आ जाती है और हम अलग-अलग काम करते रहते हैं। कभी-कभी फिल्में चलेंगी और कभी-कभी नहीं चलेंगी, लेकिन इससे हमारे काम करने के तरीके में कोई बदलाव नहीं आएगा। फिर चाहे वो ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’ हो, ‘एयरलिफ्ट’ हो या फिर ‘रुस्तम’, या फिर कोई और फिल्म जो मैंने की हैं। कभी कामयाबी मिलती है और कभी नहीं मिलती।

Akshay Kumar,actor akshay kumar,bade miyan chot miyan,akshay films,akshay flop films,akshay bmcm trailer,akshay saugandh movie

‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर अक्षय कुमार ने कही यह बात

उल्लेखनीय है कि अक्षय ने 90 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में एंट्री की थी। उनकी एक जमाने में 16 फिल्में फ्लॉप हुई थी। उस दौर को याद करते हुए अक्षय ने जोर देकर कहा कि ऐसा नहीं है कि मैंने यह दौर पहले नहीं देखा है। एक समय था जब मेरे करिअर में लगातार 16 फ्लॉप फिल्में थीं लेकिन मैं वहीं खड़ा रहा और काम करता रहा और मैं अब भी ऐसा ही करूंगा। पिछली 7 फिल्मों में से अक्षय की 6 फिल्में फ्लॉप रही हैं। अक्षय जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म में नजर आने वाले हैं।

दोनों सितारे इसका खूब प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म ईद के मौके पर 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को लेकर अक्षय ने कहा कि इस साल ये एक ऐसी फिल्म है जिसमें हमने बहुत मेहनत की है और अब हम रिजल्ट देखने को तैयार हैं। हमें उम्मीद है कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य लेकर आएगी। 56 वर्षीय अक्षय की पहली फिल्म 1991 में रिलीज हुई ‘सौगंध’ थी, जिसमें उनके अपोजिट शांतिप्रिया थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम