न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार निभाएंगे राजेश खन्ना का किरदार? आर.डी. बर्मन की बायोपिक से जुड़ी बड़ी खबर!

आरडी बर्मन की बायोपिक में अक्षय कुमार के राजेश खन्ना का किरदार निभाने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका 10 दिन का एक्सटेंडेड कैमियो हो सकता है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 11 Aug 2026 9:08:25

अक्षय कुमार निभाएंगे राजेश खन्ना का किरदार? आर.डी. बर्मन की बायोपिक से जुड़ी बड़ी खबर!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन की जिंदगी पर बन रही बायोपिक का हिस्सा बन सकते हैं। खास बात यह है कि फिल्म में अक्षय कुमार को अपने ससुर और हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार राजेश खन्ना का किरदार निभाने का मौका मिल सकता है। हालांकि, अक्षय की इस फिल्म में एंट्री को लेकर मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

नीरज पांडे की फिल्म में नजर आ सकते हैं अक्षय

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरडी बर्मन की बायोपिक का निर्देशन नीरज पांडे कर रहे हैं और फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दोबारा काम करने की चर्चा है। इससे पहले दोनों की जोड़ी 'बेबी' और 'स्पेशल 26' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुकी है।

पिंकविला की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अक्षय कुमार इस बायोपिक में राजेश खन्ना की भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, फिल्म में अभिनेता इमरान हाशमी के महमूद का किरदार निभाने की खबरें भी सामने आई हैं।

राजेश खन्ना और आरडी बर्मन के रिश्ते पर रहेगा फोकस

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में राजेश खन्ना और आरडी बर्मन के बीच के खास रिश्ते को भी प्रमुखता से दिखाया जाएगा। इसी वजह से राजेश खन्ना की भूमिका के लिए अक्षय कुमार को मेकर्स की पहली पसंद बताया जा रहा है।

अक्षय कुमार का राजेश खन्ना के साथ पारिवारिक रिश्ता भी रहा है। राजेश खन्ना उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के पिता थे। इसके अलावा, अक्षय खुद भी राजेश खन्ना के प्रशंसक रहे हैं। ऐसे में रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस भूमिका के लिए उन्हें उपयुक्त विकल्प माना गया है।

करीब 10 दिन की शूटिंग कर सकते हैं अक्षय

रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय कुमार का फिल्म में रोल लंबा नहीं होगा। बताया जा रहा है कि वह लगभग 10 दिनों तक शूटिंग कर सकते हैं और उनका हिस्सा एक एक्सटेंडेड कैमियो के तौर पर रखा जा सकता है।

फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन चरण में है और मेकर्स सितंबर में इसकी शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, अक्षय कुमार के किरदार और उनकी भागीदारी से जुड़ी जानकारी अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।

फरहान अख्तर निभाएंगे आरडी बर्मन का किरदार

आरडी बर्मन की भूमिका के लिए फरहान अख्तर का नाम सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरहान ने इस चुनौतीपूर्ण किरदार के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। फिल्म में आरडी बर्मन की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण लोगों को पर्दे पर उतारने के लिए अलग-अलग कलाकारों की कास्टिंग की जा रही है।

फिल्म का निर्माण नीरज पांडे और फरहान अख्तर मिलकर कर रहे हैं। नीरज पांडे के लिए यह दूसरी बायोपिक होगी। इससे पहले वह भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर आधारित बायोपिक बना चुके हैं।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल वह 'भूत बंगला' और 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आ चुके हैं। 'वेलकम टू द जंगल' में उनके साथ परेश रावल, रवीना टंडन और सुनील शेट्टी समेत कई कलाकार दिखाई दिए थे।

सैकनिल्क के मुताबिक, 'वेलकम टू द जंगल' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 137.93 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 162.75 करोड़ रुपये रहा। फिल्म 45 दिनों तक सिनेमाघरों में चली। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में 30 से ज्यादा कलाकारों ने काम किया था।

आने वाले समय में अक्षय कुमार 'हैवान', 'गोलमाल 5', 'Vedat Marathe Veer Daudle Saat' और अनीस बज्मी की एक अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे। अब अगर आरडी बर्मन की बायोपिक में उनका राजेश खन्ना वाला रोल तय होता है, तो यह उनके करियर के अलग तरह के किरदारों में से एक हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत