न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सरफिरा’ के ट्रेलर ने बना डाला यह रिकॉर्ड, इन्होंने तलाक के लिए मजाक उड़ाने पर दिया ऐसा जवाब

अक्षय कुमार की फिल्में पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं कर पा रही हैं। हालांकि अक्षय की लोकप्रियता पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Jul 2024 8:28:47

2 News : ‘सरफिरा’ के ट्रेलर ने बना डाला यह रिकॉर्ड, इन्होंने तलाक के लिए मजाक उड़ाने पर दिया ऐसा जवाब

अक्षय कुमार की फिल्में पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं कर पा रही हैं। हालांकि अक्षय की लोकप्रियता पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। वे आज भी अपने प्रिय हीरो पर दिल खोलकर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। अक्षय की अपकमिंग फिल्म ‘सरफिरा’ ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इसका ट्रेलर साल 2024 का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला हिंदी फिल्म ट्रेलर बन गया है।

इसे बीते 13 दिनों में 6.8 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। इससे पहले ‘कल्कि 2898 AD’ के ट्रेलर को 4.7 करोड़ व्यूज मिले थे। ‘सरफिरा’ के ट्रेलर ने 2024 के यूट्यूब रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इससे लग रहा है कि फिल्म जब रिलीज होगी तो सिनेमाघरों में अपनी छाप जरूर छोड़ेगी। फिल्म 12 जुलाई को थिएटर्स में दस्तक देगी। इसकी कहानी आम लोगों से जुड़ी है। मूवी स्टार्टअप और विमानों की दुनिया पर बेस्ड है। फिल्म के दो गाने 'मार उड़ी' और 'खुदाया' रिलीज हो चुके हैं और ये भी लोगों का दिल जीत रहे हैं।

‘सरफिरा’ में अक्षय का किरदार अपने सपने को पूरा करने के लिए लड़ने वाले एक मजबूत इरादों वाला शख्स है। यह युवाओं को इंस्पायर भी करता है, कैसे वो अपने जुनून से कुछ भी हासिल कर सकते हैं। बता दें कि ‘सरफिरा’ के मेकर्स अक्षय के साथ ‘एयरलिफ्ट’, ‘बेबी’, ‘ओएमजी 2’, ‘टॉयलेट-एक प्रेमकथा’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म में अक्षय के साथ राधिका मदन, परेश रावल, सीमा बिस्वास, आर. सरथकुमार, राहुल वोहरा ने भी अहम किरदार निभाए हैं। सुधा और शालिनी उषादेवी ने कहानी लिखी है। संगीतकार जी.वी. प्रकाश कुमार हैं।

Akshay Kumar,actor akshay kumar,sarfira movie,sarfira trailer,akshay sarfira,kalki 2898 ad,kusha kapila,social media influencer kusha kapila,zorawar singh ahluwalia,samay raina

कुशा कपिला का पिछले साल जोरावर सिंह अहलूवालिया से हो गया था तलाक

कुशा कपिला सोशल मीडिया का लोकप्रिय चेहरा हैं। वह फिलहाल नई सीरीज 'प्रिटी गुड रोस्ट शो सीजन 1' के लिए लाइमलाइट में हैं। हालांकि शो में कॉमेडियन समय रैना ने कुशा और जोरावर सिंह अहलूवालिया के तलाक पर कुछ भद्दे कमेंट्स किए, जिससे हर कोई चौंक गया। अब कुशा ने इस पर रिएक्शन दी है। दरअसल शो के लेटेस्ट एपिसोड में रैना ने कुशा की पर्सनल लाइफ और तलाक पर कटाक्ष किए।

रैना ने कहा कि कुशा टूटे हुए घर में रहती हैं। कुशा के पास एक पालतू डॉगी माया है, जो उनसे नाखुश है, लेकिन वह जोरावर के साथ खुशी से रहती है। हालांकि कुशा इस रोस्ट सेशन पर हंस रही थीं, लेकिन उन्होंने अब इस पर बात की है। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से एक आस्क मी एनीथिंग सेशन होस्ट किया। इसमें एक यूजर ने पूछा कि उन्होंने रैना की ऐसी डार्क कॉमेडी और घटिया रोस्टिंग को कैसे संभाला।

इस कुशा ने कहा कि यह मेरा पहला मौका नहीं है। बड़ी चीजों की प्लानिंग में ये सब मायने नहीं रखता। संभवत: जब मैं यह सब मैनेज कर लूंगी (तलाक की प्रोसेस), तो इसके बारे में पॉडकास्ट पर बोलूंगी (क्या हमारे पास कोई है) या शायद कभी नहीं। बता दें कि कुशा और जोरावर ने साल 2017 में शादी की थी और 26 जून 2023 को कुशा ने अपने अलगाव की घोषणा कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क