न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय की फिल्म ‘खेल खेल में’ का ट्रेलर रिलीज, अरिजीत को अचानक पड़ी मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत इसलिए...

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के लिए पिछला कुछ समय खास नहीं रहा। तीन दशक से भी लंबे समय से एक्टिंग का जलवा बिखेर रहे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 Aug 2024 2:17:35

2 News : अक्षय की फिल्म ‘खेल खेल में’ का ट्रेलर रिलीज, अरिजीत को अचानक पड़ी मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत इसलिए...

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के लिए पिछला कुछ समय खास नहीं रहा। तीन दशक से भी लंबे समय से एक्टिंग का जलवा बिखेर रहे अक्षय की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जल्दी-जल्दी दम तोड़ रही है। इससे अक्षय और उनके फैंस दोनों को झटका लगा है। अब एक बार फिर उनके लिए उम्मीद जग रही है। दरअसल 15 अगस्त यानी स्वंतत्रता दिवस पर अक्षय की फिल्म ‘खेल खेल में’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके दो गाने सामने आ चुके हैं और वे काफी चर्चित रहे। अब आज शुक्रवार (2 अगस्त) को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया।

ये कुछ दोस्तों की कहानी है जो एक खेल खेलते हैं जिसके बाद धीरे-धीरे सभी के रहस्य से पर्दा उठता है। फिल्म में अक्षय के साथ तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, फरदीन खान, आदित्य सील, प्रज्ञा जैसवाल भी हैं। कॉमेडी से भरपूर फिल्म के डायरेक्टर मुदस्सर अजीज हैं। ट्रेलर में कुछ बेस्टफ्रेंड पार्टी करने का प्लान बनाते हैं। जब पार्टी के लिए सब मिल जाते हैं तो सब लड़कियां मिलकर एक गेम खेलने का प्लान बनाती हैं।

इसमें सभी को फोन अनलॉक करके टेबल पर रखने होते हैं। इस गेम की शर्त ये है कि अगर कोई फोन या मैसेज आता है तो उसे सबके सामने उठाना या पढ़ना पड़ेगा। इसके बाद सब लड़के फंसने लग जाते हैं, जब उनके पर्सनल कॉल और मैसेज आते हैं, जिन्हें वे पत्नियों के सामने नहीं उठाना चाहते। उनकी जिंदगी हिल जाती है। बॉक्स ऑफिस पर ‘खेल खेल में’ का क्लैश श्रद्धा कपूर व राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ और जॉन अब्राहम व शरवरी वाघ की ‘वेदा’ से होगा।

अरिजीत सिंह ने हेल्थ इश्यू के चलते पोस्टपोन किया लाइव कॉन्सर्ट

अरिजीत सिंह (37) को मौजूदा दौर के बेस्ट सिंगर्स में से एक माना जाता है। उनकी हर जगह जबरदस्त डिमांड है और वे लगातार काफी बिजी रहते हैं। इस बीच अरिजीत ने 11 अगस्त को ब्रिटेन में होने वाले अपने लाइव कॉन्सर्ट को हेल्थ इश्यू की वजह से पोस्टपोन कर दिया है। ऐसे में अरिजीत के फैंस उनकी तबीयत को लेकर काफी चिंतित हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

अरिजीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “डियर फैंस, मुझे ये बताते हुए दुख हो रहा है कि मुझे अचानक से मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ गई है, जिसकी वजह से मुझे मजबूरन अगस्त के कॉन्सर्ट को पोस्टपोन करना पड़ा। मैं जानता हूं कि आप बेसब्री से इन शोज का इंतजार कर रहे थे और मैं इसे पोस्टपोन करने के लिए तहेदिल से माफी मांगता हूं। आपका प्यार और सपोर्ट मुझे ताकत देगा। आइए इस विराम को और भी जादुई री-यूनियन के वादे में बदल दें।

इस कॉन्सर्ट की नई डेट 15 सितंबर को (लंदन), 16 सितंबर (बर्मिंघम), 19 सितंबर (रॉटरडैम) और 22 सितंबर (मैनचेस्टर) है। अभी खरीदे गए टिकट तब वैलिड रहेंगे।” अरिजीत ने इसके साथ ही फैंस को थैंक्स बोला। उल्लेखनीय है कि अरजीत को साल 2013 में आई फिल्म 'आशिकी 2' के सॉन्ग 'तुम ही हो..' से तगड़ी लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद तो उन्होंने सुपरहिट गानों की झड़ी लगा दी। उनकी मखमली आवाज के दीवाने पूरी दुनिया में मिल जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री