न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय ने क्रू के पेमेंट के लिए खुद के पैसे रुकवाए, तब्बू ने शेयर किया ‘विरासत’ से जुड़ा यह किस्सा

दिग्गज फिल्ममेकर वाशु और उनके बेटे जैकी भगनानी का प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट इन दिनों मुश्किलों से जूझ रहा है। पिछले कुछ हफ्तों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Jul 2024 11:45:52

2 News : अक्षय ने क्रू के पेमेंट के लिए खुद के पैसे रुकवाए, तब्बू ने शेयर किया ‘विरासत’ से जुड़ा यह किस्सा

दिग्गज फिल्ममेकर वाशु और उनके बेटे जैकी भगनानी का प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट इन दिनों मुश्किलों से जूझ रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से ये विवादों के कारण सुर्खियों में है। कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि प्रोडक्शन हाउस ने कई स्टार्स और अपने स्टाफ को फीस नहीं दी है। साथ ही कइयों को नौकरी से निकाल दिया। अब जैकी ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। जैकी ने कहा कि हम अपने क्रू की भलाई चाहते हैं।

अक्षय कुमार सर ने हाल ही में इस मामले पर चर्चा करने के लिए मुझसे मुलाकात की। इस स्थिति के बारे में जानने के बाद, अक्षय सर ने आगे आकर क्रू के प्रति अपना समर्थन दिखाने में संकोच नहीं किया। उन्होंने जोर देकर कहा है कि जब तक हमारे प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हर एक क्रू मेंबर को उनका पूरा पेमेंट नहीं मिल जाता, तब तक उनके पैसे रोक दिए जाएं। हम अक्षय सर की समझदारी और इस दौरान हमारे साथ खड़े रहने की उनकी इच्छा के लिए अविश्वसनीय रूप से आभारी हैं।

फिल्म व्यवसाय मजबूत रिश्तों पर टिका है और यही वह भावना है जिसे हम उद्योग में बढ़ावा देने का प्रयास करते हैं। जैकी की इसी साल एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह के साथ शादी हुई है। बता दें कि अक्षय की पिछली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ पूजा एंटरटेनमेंट ने ही बनाई थी। इसका बजट 300 करोड़ रुपए था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये कोई कमाल नहीं दिखा पाई।

इसने सिर्फ 105 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। फिल्म में अक्षय के साथ टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार भी थे। उल्लेखनीय है कि पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी ‘मिशन रानीगंज’, ‘गणपत’, ‘कटपुतली’ सहित कई और फिल्में फ्लॉप रहीं जिससे प्रोडक्शन हाउस को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

Akshay Kumar,jackky bhagnani,akshay jackky,pooja entertainment,bade miya chote miyan,vashu bhagnani,tabu,actress tabu,virasat movie,priyadarshan

‘विरासत’ की शूटिंग के दौरान प्रियदर्शन ने तब्बू के सिर पर उड़ेल दिया था नारियल तेल

तब्बू को फिल्म इंडस्ट्री में लंबा समय हो चुका है। वह 90 के दशक से एक्टिव हैं। तब्बू आज भी अपनी खूबसूरती और अदाकारी का जलवा बिखेरती नजर आती हैं। पिछले दिनों उनकी फिल्म क्रू हिट रही थी। इसमें उनके साथ करीना कपूर खान और कृति सेनन भी थीं। अब जल्द ही वह अजय देवगन के साथ फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ में दिखेंगी। इस बीच तब्बू ने उनकी साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘विरासत’ का एक किस्सा शेयर किया है।

उन्होंने बताया कि आखिर क्यों फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने उनके सिर पर नारियल का तेल उड़ेल दिया था। तब्बू ने जूम के साथ बातचीत में कहा कि प्रियदर्शन चाहते थे कि मेरे बाल ऑइली और गांव जैसे दिखे। इसलिए हेयर स्टाइलिस्ट ने मुझे थोड़ा जेल लेने और इसे ऑइली दिखाने के लिए लगाने को कहा। जब मैं सेट पर गई, तो उन्होंने कहा कि मैंने तुमसे तेल लगाने को कहा था। मैंने कहा कि हां, थोड़ा सा। अच्छी चमक आ रही है।

फिर वह गए और पीछे से नारियल के तेल की एक बोतल लेकर आए और पूरा तेल मेरे सिर पर डाल दिया। उन्होंने कहा कि मेरे बालों में तेल लगाने का यही मतलब है। लेकिन तब यह मेरे लिए बहुत आसान था। मुझे कोई हेयरस्टाइल नहीं करना पड़ा। मैं 5 मिनट में तैयार हो जाती थी। लंबे बाल, तेल लगाना, उनकी चोटी बनाना और सेट पर जाना। बता दें 'विरासत' की कहानी कमल हासन ने लिखी थी। फिल्म में अनिल कपूर, पूजा बत्रा और अमरीश पुरी भी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क