न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BMCM के गाने में अक्षय-टाइगर के साथ दिखीं सोनाक्षी, जानें-कब रिलीज होगी आमिर की ‘सितारे जमीन पर’

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी इन दिनों खूब छाई हुई है। दोनों साथ-साथ अपनी आगामी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का जोर-शोर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 28 Feb 2024 1:22:58

2 News : BMCM के गाने में अक्षय-टाइगर के साथ दिखीं सोनाक्षी, जानें-कब रिलीज होगी आमिर की ‘सितारे जमीन पर’

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी इन दिनों खूब छाई हुई है। दोनों साथ-साथ अपनी आगामी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का जोर-शोर से प्रमोशन करने में बिजी हैं। फैंस भी उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए मचल रहे हैं। इस बीच आज बुधवार (28 फरवरी) को ‌BMCM का दूसरा गाना ‘मस्त मलंग झूम’ रिलीज कर दिया गया। यह गाना सामने आते ही धूम मचाने लगा और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह एक पार्टी सॉन्ग है।

इसमें सूट-बूट पहने अक्षय और टाइगर जबरदस्त तरीके से थिरकते नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ अक्षय का स्वैग दिख रहा है तो वहीं दूसरी तरफ टाइगर के डांसिंग मूव्स भी कमाल हैं। दोनों हीरो कभी स्टाइल के साथ तो कभी मस्ती में डांस कर रहे हैं। गाने में अक्षय के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी दिखाई देती हैं। वह पीली साड़ी पहने कहर बरपाती नजर आती हैं। गाने में अरिजीत सिंह की खनकती आवाज है। गाने को जी म्यूजिक कंपनी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है।

इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, “एनर्जी-मस्त, बीट्स-मलंग, ग्रूव-झूम। मस्त मलंग की बीट्स पर नाचने का समय है...” बता दें फिल्म में अक्षय, टाइगर, पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी, अलाया एफ के महत्वपूर्ण रोल हैं। अली अब्बास जफर के डायरेक्शन और पूजा एंटरटेनमेंट और एएजेड फिल्म्स के प्रोडक्शन वाली एक्शन से भरपूर फिल्म ईद पर अप्रैल में रिलीज होगी।

Akshay Kumar,tiger shroff,bmcm,bade miyan chote miyan,akshay tiger,sonakshi sinha,aamir khan,sitaare zameen per movie,lal singh chadha

आमिर खान ने बताया, शुरू हो चुकी है ‘सितारे जमीन पर’ फिल्म की शूटिंग...

सुपरस्टार आमिर खान कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। चॉकलेटी बॉय के रूप में करिअर शुरू करने वाले आमिर ने 30 साल से ज्यादा लंबे करिअर में कई प्रकार के किरदार निभाए हैं। उनकी फिल्मों और एक्टिंग को लेकर गंभीरता को देखते हुए बॉलीवुड ने उन्हें ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ की उपमा दे रखी है। बदकिस्मती से आमिर की साल 2022 में आई पिछली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई, जिसका एक्टर को आज तक मलाल है। इसके बाद से उनकी कोई फिल्म नहीं आई है।

अब एक बार फिर आमिर बड़े पर्दे पर वापसी करने को तैयार हैं। इस साल के अंत में वे 'सितारे जमीन पर' फिल्म लेकर आ रहे हैं। आमिर ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान यह कंफर्मेशन दी। आमिर ने कहा कि मेरी अगली फिल्म बतौर लीड एक्टर आ रही है जिसका नाम है सितारे जमीन पर। हाल ही में इसकी शूटिंग शुरू हुई है।

हम फिल्म को इस साल के आखिरी तक रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं....क्रिसमस के मौके पर, ये एक एंटरटेनिंग फिल्म है और इसकी कहानी मुझे बहुत पसंद आई। मैं इस फिल्म से पहले कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल्स में नजर आऊंगा। मैं इन छोटे रोल से जनता का रिएक्शन जानना चाहता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका