अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के बारे में जानने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। ये दोनों कलाकार पहली बार एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर अपनी चमक बिखेरेंगे। माना जा रहा है कि दर्शकों को इनकी जोड़ी खूब पसंद आएगी। यह एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म हैं। दोनों सितारों ने अपने फैंस को साल की शुरुआत में ही एक शानदार तोहफा देते हुए फिल्म से एक ताजा झलक साझा की।
इसमें उनका बेहतरीन अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्म के मेकर ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह झलक शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आपका नया साल बड़ा बने, छोटी-छोटी खुशियों से। #बड़ेमियांछोटेमियां की ओर से नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। सिनेमाघरों में हमसे मिलने के लिए #Eid2024 को ब्लॉक करना न भूलें। आइए 2024 में धमाल मचाएं!” पोस्टर में अक्षय, टाइगर के साथ जेट स्कीइंग करते हुए फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।
फिल्म के कई स्टंट सीन को हॉलीवुड के एक्शन एक्सपर्ट की टीम के साथ शूट किया गया है। फिल्म वासु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी हैं। उल्लेखनीय है कि इसी नाम से आई अमिताभ बच्चन और गोविंदा की कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया था।
‘देवरा’ में जान्हवी और सैफ के साथ हैं जूनियर एनटीआर की खास भूमिका
डायरेक्टर कोरटाला शिवा की फिल्म 'देवरा' 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसमें साउथ इंडियन एक्टर जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर, सैफ अली खान, प्रकाश राज, शाइन टॉम चाको महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस पैन इंडियन फिल्म में जान्हवी लीड एक्ट्रेस के रूप में हैं। इस बीच जूनियर एनटीआर ने इसकी पहली झलक की रिलीज की तारीख का खुलासा कर दिया है।
उन्होंने एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें ऐलान किया गया है कि 'देवरा' की पहली झलक 8 जनवरी को सामने आएगी। फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी फिल्म का पोस्टर जारी किया है और इस बात की जानकारी दी है। पोस्ट में बताया गया है कि फिल्म का पहला पार्ट 5 अप्रैल 2024 को आ रहा है।
इसका मतलब है कि फिल्म दो भागों में बन रही है। यह जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म है और इसके कुछ पोस्टर पहले भी जारी हो चुके हैं। एनटीआर के साथ सैफ और जान्हवी के लुक रिवील किए जा चुके हैं। पोस्टर्स में अब तक समुद्र को ही ज्यादातर बैकड्रॉप में दिखाया गया है।NTR JR - SAIF ALI KHAN - JANHVI KAPOOR: ‘DEVARA’ GLIMPSE ON 8 JAN… After the #Blockbuster success of #RRR, #NTRJr will be seen next in














