न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अजय की फिल्म ‘शैतान’ का फर्स्ट लुक आया सामने, ‘मैं अटल हूं’ की स्क्रीनिंग में परिवार के साथ दिखे पंकज

अभिनेता अजय देवगन तीन दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में जमे हुए हैं। फैंस में आज भी उनका जबरदस्त क्रेज है। लोग उनकी अदाकारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Jan 2024 1:18:45

2 News : अजय की फिल्म ‘शैतान’ का फर्स्ट लुक आया सामने, ‘मैं अटल हूं’ की स्क्रीनिंग में परिवार के साथ दिखे पंकज

अभिनेता अजय देवगन तीन दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में जमे हुए हैं। फैंस में आज भी उनका जबरदस्त क्रेज है। लोग उनकी अदाकारी के दीवाने हैं। इस बीच अजय के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। आज शुक्रवार (19 जनवरी) को अजय की अपकमिंग फिल्म ‘शैतान’ की घोषणा कर दी गई। फिल्म का फर्स्ट लुक इसके टाइटल से एकदम मैच करता है।

इस फिल्म का डायरेक्शन 'क्वीन', 'सुपर 30' और 'लुटेरा' जैसी फिल्में बना चुके विकास बहल कर रहे हैं। सुपरनेचुरल जॉनर की फिल्म 'शैतान' के पोस्टर के साथ-साथ रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया। फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक कर रहे हैं।

अजय की इस साल एक के बाद एक कई फिल्में आएंगी। वे 'सिंघम 3', 'रेड 2', 'औरों में कहां दम था' और 'शराबी' फिल्म में भी दिखेंगे। 'सिंघम 3' की रिलीज डेट 15 अगस्त तय हो चुकी है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण भी हैं।

ajay devgn,actor ajay devgn,shaitaan movie,shaitaan poster,shaitaan first look,main atal hoon movie,pankaj tripathi,ravi jadhav,nawazuddin siddiqui

‘मैं अटल हूं’ फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्धिकी भी

पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'मैं अटल हूं' आज शुक्रवार (19 जनवरी) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसमें प्रतिभाशाली अभिनेता पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं। फिल्म के टीजर और ट्रेलर देख लोग काफी क्रेजी हुए जा रहे हैं। देखना है कि फिल्म कितना बिजनेस करती है।

बहरहाल गुरुवार रात मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित सिनेपोलिस में फिल्म की स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान पंकज अपने परिवार के साथ दिखे। उनकी पत्नी मृदुला और बेटी आशी साथ थे। एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए। उन्होंने पंकज को शुभकामनाएं देते हुए साथ में फोटो क्लिक कराई। मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा व 'मैं अटल हूं' के डायरेक्टर रवी जाधव भी नजर आए।

बता दें कि पंकज ने अटल के किरदार में ढलने के लिए 60 दिनों तक एक अलग रूटीन फॉलो किया था। उन्होंने इन दिनों में सिर्फ खिचड़ी खाई थी। पंकज ने पिछले साल तीन फिल्में OMG 2, फुकरे 3, कड़क सिंह की थीं। तीनों ही फिल्में हिट रहीं। पंकज इस साल 'स्त्री 2' में भी दिखेंगे जो साल 2018 में आई 'स्त्री' का सीक्वल है। इसके अलावा पंकज की फिल्म 'मेट्रो : इन दिनों' 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका