न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘मैदान’ मारने को तैयार हैं अजय देवगन, ट्रेलर रिलीज, ‘योद्धा’ के दूसरे गाने में भी छा गए सिद्धार्थ-राशि

एक्टर अजय देवगन ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैदान' का टीजर शेयर कर झलक दिखाई थी। आज गुरुवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Mar 2024 6:54:46

2 News : ‘मैदान’ मारने को तैयार हैं अजय देवगन, ट्रेलर रिलीज, ‘योद्धा’ के दूसरे गाने में भी छा गए सिद्धार्थ-राशि

एक्टर अजय देवगन ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैदान' का टीजर शेयर कर झलक दिखाई थी। आज गुरुवार (7 मार्च) को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। इस स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म का दर्शको को लंबे समय से इंतजार है। ट्रेलर में अजय की दमदार परफॉर्मेंस दिख रही है। फिल्म में वर्ष 1952 से लेकर 1962 तक के उस दौर को दिखाया गया है, जो भारतीय फुटबॉल का गोल्डन पीरियड माना जाता है।

ट्रेलर की शुरुआत अजय के सीन से होती है जो मैदान में नजर आते हैं। अजय की आवाज में बैकग्राउंड में डायलॉग सुनाई दे रहा है- “हम ना सबसे बड़े मुल्क के हैं, ना सबसे अमीर...आधी दुनिया हमें जानती भी नहीं है...फुटबॉल हमारी पहचान बना सकती है।” अजय एक साधारण अवतार में दिख रहे हैं जो दर्शकों को इंप्रेस कर रहे हैं।

फिल्म में अजय दिग्गज फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहमान की भूमिका में नजर आएंगे, जिन्हें उस दौर में भारतीय टीम को मिली सफलताओं के लिए जाना जाता है। फिल्म का डायरेक्शन अमित शर्मा ने किया है और बोनी कपूर प्रोड्यूसर हैं। 'मैदान' अप्रैल में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले अजय की मोस्ट अवेटेड सस्पेंस-हॉरर फिल्म शैतान 8 मार्च को धूम मचाने आ रही है।

ajay devgn,actor actor ajay devgn,maidaan movie,maidaan trailer,football coach,yodha movie,sidharth malhotra,raashi khanna,disha patani

15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘योद्धा’ मूवी

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म 'योद्धा' को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म के डायरेक्टर सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा हैं। फिल्म में सिद्धार्थ की जोड़ी पहली बार साउथ इंडियन एक्ट्रेस राशि खन्ना के साथ बनी है। अब निर्माताओं ने 'योद्धा' का दूसरा गाना 'तेरे संग इश्क हुआ' जारी कर दिया है। इसे अरिजीत सिंह और नीति मोहन ने अपनी मनमोहक आवाज से सजाया है।

गाने के लिरिक्स कुणाल वर्मा ने लिखे हैं, जबकि तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। गाने में सिद्धार्थ और राशि एक-दूसरे के साथ इश्क फरमाते दिख रहे हैं। इस जोड़ी पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब प्यार बरसा रहे हैं। 'योद्धा' 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसमें एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी अहम भूमिका निभाएंगी।

यह धर्मा प्रोडक्शंस की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी है। इसके निर्माता करण जौहर हैं। फिल्म की कहानी प्लेन क्रैश से जुड़ी है। कुछ दिनों पहले इस मूवी का ट्रेलर और पहला गाना 'जिंदगी तेरे नाम' रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका