न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मान गए उस्ताद! अजय देवगन इस मामले में सलमान खान और अमिताभ बच्चन से भी आगे निकले

अभिनेता अजय देवगन करीब तीन दशक से अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। अजय ने हर जोनर की फिल्म ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Jun 2021 2:24:28

मान गए उस्ताद! अजय देवगन इस मामले में सलमान खान और अमिताभ बच्चन से भी आगे निकले

अभिनेता अजय देवगन करीब तीन दशक से अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। अजय ने हर जोनर की फिल्म में हुनर का लोहा मनवाया है। अजय की पत्नी काजोल भी दमदार अदाकारा हैं। यूं तो अजय की लोकप्रियता में किसी को शक नहीं है, लेकिन अब एक बार फिर यह बात साबित हो गई है।

दरअसल, अजय पिछले 12 महीनों में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलेब बन गए हैं। अजय ने इस मामले में बॉलीवुड के दबंग उर्फ सलमान खान, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और थालापति विजय को भी पीछे छोड़ दिया है। गूगल ट्रेंड्स की रिपोर्ट के अनुसार बीते एक साल में हर दिन यूजर्स ने किसी न किसी हस्ती को सर्च किया है। इसमें नं.1 पोजिशन पर रहे अजय।


सलमान दूसरे, अल्लू तीसरे, अमिताभ चौथे और विजय पांचवें स्थान पर रहे। अल्लू को कोरोना हो गया था, जबकि विजय ने 22 जून को जन्मदिन मनाया है। विजय की फिल्म मास्टर भी इसी साल रिलीज हुई थी, जिसने 250 से 300 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। अजय हाल ही में अपने बंगले और उसके लिए 18 करोड़ के लोन को लेकर चर्चा में हैं। बंगला करीब 474.4 वर्ग मीटर में फैला है।


अजय पिछले एक साल से नए बंगले की तलाश में थे। अजय ने इसके लिए 2.73 करोड़ रुपए की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है। बंगले के रेनोवेशन का काम भी शुरू हो गया है। साल 2020 की बात करें तो जनवरी में अजय की फिल्म तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर की रिलीज हुई थी। उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर त्रिभंगा और द बिग बुल जैसी फिल्में ओटीटी पर रिलीज की। अजय ने कोरोनाकाल में पीड़ित लोगों के लिए पूरा योगदान दिया है। अजय अब आरआरआर, मैदान, भुज, थैंक गॉड, मे डे, गंगूबाई काठियावाड़ी और सूर्यवंशी फिल्मों में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका