न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘हाईवे’ में आलिया से पहले यह थीं इम्तियाज की पसंद, बचपन में इस एक्ट्रेस से हुई थी गंदी हरकत

डायरेक्टर इम्तियाज अली की सुपरहिट फिल्म 'हाईवे' में आलिया भट्ट और रणवीर हुड्डा लीड रोल में नजर आए थे। यह फिल्म आलिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 Aug 2024 11:57:08

2 News : ‘हाईवे’ में आलिया से पहले यह थीं इम्तियाज की पसंद, बचपन में इस एक्ट्रेस से हुई थी गंदी हरकत

डायरेक्टर इम्तियाज अली की सुपरहिट फिल्म 'हाईवे' में आलिया भट्ट और रणवीर हुड्डा लीड रोल में नजर आए थे। यह फिल्म आलिया के लिए मील का पत्थर साबित हुई और उन्होंने दिखा दिया कि वह ग्लैमरस रोल के अलावा गंभीर भूमिकाओं के लिए भी फिट हैं। हालांकि इम्तियाज शुरुआत में इस फिल्म में आलिया को कास्ट नहीं करना चाहते थे। वे कोई मेच्योर एक्ट्रेस को लेना चाहते थे। इम्तियाज ने मिड डे के साथ बातचीत में इसका खुलासा करते हुए कहा कि शुरुआत में मैं आलिया को नहीं लेना चाहता था।

मैं फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी किसी मेच्योर अदाकारा को चाह रहा था, क्योंकि फिल्म की लीड की कल्पना मैंने एक मेच्योर महिला के रूप में की थी ना कि आलिया जैसी यंग एक्ट्रेस के रूप में। जब मैं 'लव शव ते चिकन खुराना' की स्क्रीनिंग में आलिया से मिला तो उनकी जिंदादिली से मंत्रमुग्ध हो गया। उनका भावनात्मक स्तर बहुत ऊंचा था, जिसके चलते मैं उनसे बात करने के लिए आकर्षित हुआ।

वो जैसे ही घर और समाज के विषयों पर गहराई से बात करती गईं, मुझे उनकी समझ का एहसास हुआ। मुझे समझ आया कि जो इमोशनल गहराई उनमें है, वही मुझे ‘वीरा’ में चाहिए। इस किरदार को मेरे सामने खड़ी युवा लड़की निभा सकती है। मैं इस रोल के लिए मूल रूप से किसी बड़ी उम्र की एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहता।

मैं संभवतः ऐश्वर्या जैसी किसी अभिनेत्री को फिल्म में लेना चाहता था। मैंने ऐश्वर्या को लेकर बिना मेकअप वाली ‘वीरा’ के रूप में कल्पना की थी, जिसमें वह फिट लग रही थीं। हालांकि मैंने आलिया से मिलने के बाद कभी किसी और से संपर्क नहीं किया। उल्लेखनीय है कि इम्तियाज ने 'जब वी मेट', 'रॉकस्टार', 'अमर सिंह चमकीला' जैसी और भी सुपरहिट फिल्में बनाई हैं।

सेलिना जेटली ने लंबी-चौड़ी पोस्ट लिख बताई उन्हें असहज करने वालीं घटनाएं

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या को लेकर देशभर में गुस्सा है। अब एक्ट्रेस सेलिना जेटली (42) ने उनके साथ हुई कुछ घटनाओं का जिक्र किया है। उन्होंने खुद के स्कूल की फोटो शेयर कर इंस्टाग्राम पर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है। सेलिना ने लिखा, “विक्टिम हमेशा दोषी होता है : इस फोटो में मैं छठी क्लास में थी। उस वक्त मेरे पास की यूनिवर्सिटी के लड़के मेरे स्कूल के बाहर इंतजार करने लगे थे।

वे रिक्शा का पीछा करते थे और हर दिन सीटियां मारते थे। मैं ऐसे दिखावा करती थी कि मैंने कुछ नोटिस नहीं किया। कुछ दिन बाद वो मेरे ऊपर पत्थर फेंकने लगे ताकि मेरा अटेंशन पा सके। राह चलते किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। एक टीचर ने मुझसे कहा कि ये मेरी गलती थी क्योंकि मैं बहुत ज्यादा वेस्टर्नाइज हूं। मैं ढीले कपड़े नहीं पहनती हूं और अपने बालों में तेल लगाकर दो चोटियां नहीं बनाती हूं।

इसी उम्र में एक घटना और हुई जब मैं सुबह स्कूल रिक्शा का इंतजार कर रही थी तो एक आदमी ने मुझे अपने प्राइवेट पार्ट दिखाए। कई सालों तक मैं इस घटना के लिए खुद को दोषी मानती रही और टीचर ने जब शब्द कहे थे कि मेरी गलती है उसे रिपीट करती रही थी। 11वीं क्लास में उन्होंने मेरी स्कूटी के ब्रेक के तार काट दिए थे क्योंकि मैं यूनिवर्सिटी के उन लड़कों को इग्नोर कर रही थी, जो मुझे परेशान करते थे और गंदे-गंदे नामों से बुलाते थे, मेरी स्कूटी के पीछे अश्लील नोट छोड़ते थे।

मुझे आज भी वो दिन याद है जब मैं स्कूटी से खुद को बचाने के लिए कूद गई थी। मुझे बहुत चोट लगी थी, लेकिन फिर भी मेरी गलती थी। अब समय आ गया है कि हम खड़ें हो और अपने अधिकारों की रक्षा करें। हमारी गलती नहीं है। कितनी लड़कियां इससे सहमत हैं?' बता दें सेलिना ने साल 2011 में ऑस्ट्रिया के एंटरप्रेन्योर पीटर हॉग के साथ शादी की थी। सेलिना की पहली फिल्म साल 2003 में आई जानशीं थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका