न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आराध्या संग डांस करती दिखीं ऐश्वर्या हुईं ट्रोल, इस गाने पर आशा के साथ झूमीं मुमताज, वीडियो वायरल

पति अभिषेक बच्चन संग रिश्ते में अनबन की खबरों के बीच एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बेटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Dec 2023 10:50:14

2 News : आराध्या संग डांस करती दिखीं ऐश्वर्या हुईं ट्रोल, इस गाने पर आशा के साथ झूमीं मुमताज, वीडियो वायरल

पति अभिषेक बच्चन संग रिश्ते में अनबन की खबरों के बीच एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बेटी आराध्या के साथ पार्टी एंजॉय करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ऐश्वर्या, आराध्या संग झूमती दिखीं। हालांकि ऐश्वर्या कैमरे को देखकर काफी घबरा भी गईं। पहले वह खुद डांस करते-करते रुक गईं, फिर उन्होंने आराध्या को भी रोक दिया और उनके कंधे पर हाथ रखकर खड़ी हो गईं।

जहां ऐश्वर्या ब्लैक आउटफिट में कहर ढा रही हैं, तो वहीं आराध्या व्हाइट कलर के ड्रेस में क्यूट लग रही हैं। बता दें कि ऐश्वर्या और आराध्या अक्सर किसी भी इवेंट में एकसाथ नजर आती हैं। उनकी बोंडिंग की जमकर चर्चा होती है। कई लोगों को उनका प्यार देखकर बहुत अच्छा लगता है, लेकिन किसी-किसी को ऐश्वर्या द्वारा आराध्या की जरूरत से ज्यादा केयर करना पसंद नहीं आता। वीडियो को देखकर फिर से कुछ यूजर्स ने ऐश्वर्या को आड़े हाथों लिया है।

एक यूजर ने लिखा, “बेचारी बच्ची को डांस भी नहीं करने दे रही।” दूसरे ने लिखा, “अराध्या को एंजॉय करने दो, तुम उसे एक किडनैपर की तरह क्यों पकड़ी हो ऐश्वर्या।” तीसरे ने लिखा, “अपनी बेटी को गुलाम बनाकर रख दिया है।” उल्लेखनीय है कि इन दिनों ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते में दरार पड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल पिछले दिनों अभिषेक की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें उन्होंने वेडिंग रिंग नहीं पहनी हुई थी। इसके बाद से ही लोगों को दाल में काला नजर आने लगा। बता दें कि अभी तक कपल ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

मुमताज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया आशा भोसले के साथ का वीडियो

गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज और महान गायिका आशा भोसले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों हस्तियां बॉलीवुड के गाने पर थिरक रही हैं। मुमताज ने 1960 और 1970 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। दूसरी ओर, आशा 12 हजार से ज्यादा गाने गा चुकी हैं। वे दोनों अच्छी दोस्त हैं।

इस बीच मुमताज ने इंस्टाग्राम पर आशा के साथ एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इसमें वे 'लोफर' फिल्म के गाने 'कोई शहरी बाबू' पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान आशा, मुमताज के पहले स्टेप्स याद दिलाती हैं। इसके बाद मुमताज खुलकर अपने अंदाज में डांस करती हैं। आशा भी इस दौरान थोड़ी-बहुत थिरकती हैं।

मुमताज ने ब्लैक कलर सूट, जबकि आशा ने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी है। उल्लेखनीय है कि साल 1973 की फिल्म ‘लोफर का ये गाना मुमताज पर फिल्माया गया था और इसे आशा ने आवाज दी थी। ये वीडियो दिवाली पार्टी का है। अब मुमताज 76 और आशा 90 साल की हो चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे