न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अगस्त्य के इंस्टा पर डेब्यू करते ही सुहाना ने किया फॉलो, माता-पिता की आत्मा की शांति के लिए गया पहुंचा यह हीरो

पिछले महीने स्टार किड्स से सजी डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Jan 2024 8:20:48

2 News : अगस्त्य के इंस्टा पर डेब्यू करते ही सुहाना ने किया फॉलो, माता-पिता की आत्मा की शांति के लिए गया पहुंचा यह हीरो

पिछले महीने स्टार किड्स से सजी डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसमें अमिताभ बच्चन के दोहिते/नाति अगस्त्य नंदा, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर ने एक साथ डेब्यू किया। इसके अलावा कुछ और कलाकारों की भी यह पहली फिल्म थी। ये सभी सितारे कई दिनों से सुर्खियां बटोर रहे हैं।

कभी इनकी दोस्ती की बात होती है तो कभी रिलेशनशिप को लेकर खबर आती है। इस बीच अब तक सोशल मीडिया से दूर रहे अगस्त्य ने आज गुरुवार (11 जनवरी) को इंस्टाग्राम पर अपना खाता (अकाउंट) खोल लिया है। अगस्त्य ने जो अपनी पहली फोटो पोस्ट की, उसे हजारों लोगों ने लाइक किया है। इसके अलावा उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या भी कुछ ही देर में 7 हजार को क्रॉस कर गई। इसे धमाकेदार आगाज माना जा रहा है।

खास बात ये है कि अगस्त्य की इस फैन-फॉलोइंग में उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सुहाना का भी नाम सामने आया है। अगस्त्य के इंस्टा पर आते ही सुहाना ने उन्हें फॉलो कर लिखा, “वेलकम।” सुहाना की मां गौरी खान ने भी अगस्त्य को फॉलो किया और लिखा, “बहुत सारा हग।” उन्होंने कई किस वाली इमोजी भी भेजी हैं। इसके साथ ही एक बार फिर से अगस्त्य और सुहाना के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी हैं। वे पिछले काफी समय से डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि अभी तक इस कपल की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया।

संजय दत्त ने किया पितरों का पिंडदान और तर्पण

दिग्गज एक्टर संजय दत्त ने गुरुवार (11 जनवरी) को बिहार के गया में पितरों का पिंडदान किया। संजय विशेष चार्टर्ड प्लेन से गया पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद संजय विष्णुपद मंदिर पहुंचे। वहां संजय ने अपने पिता एक्टर सुनील दत्त और मां एक्ट्रेस नरगिस दत्त की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण किया। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि संजय के पिता भी पूर्व में गया गए थे और अपने पितरों के लिए पिंडदान किया था।

संजय कर्मकांड के दौरान भारतीय परिधान में दिखे। सफेद कुर्ता-पायजामा पहने संजय ने पूरे विधि-विधान के साथ एक दिन का कर्मकांड संपन्न किया। धार्मिक मान्यता है कि गया में पिंडदान करने से 108 कुल और 7 पीढ़ियों का उद्धार होता है और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।

उल्लेखनीय है कि सुनील दत्त का निधन 25 मई 2005 और मां नरगिस दत्त का निधन 3 मई 1981 को हुआ था। संजय हाल ही ‘इंडियन आइडल’ शो में स्पेशल गेस्ट के रूप में पहुंचे थे और उन्होंने वहां बताया था कि वे आज भी अपने माता-पिता को मिस करते हैं। संजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे पिछले साल 'लियो' और 'जवान' जैसी फिल्मों में थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम