न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : देभभक्ति से भरपूर अगस्त्य की मूवी ‘इक्कीस’ का ट्रेलर आया सामने, ‘दे दे प्यार दे 2’ के गाने में झूमे अजय-हनी

दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स के नए प्रोजेक्ट ‘इक्कीस’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर आज बुधवार (29 अक्टूबर) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 Oct 2025 8:25:00

2 News : देभभक्ति से भरपूर अगस्त्य की मूवी ‘इक्कीस’ का ट्रेलर आया सामने, ‘दे दे प्यार दे 2’ के गाने में झूमे अजय-हनी

दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स के नए प्रोजेक्ट ‘इक्कीस’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर आज बुधवार (29 अक्टूबर) को रिलीज कर दिया गया। इसमें भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सैकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की प्रेरणादायक सच्ची कहानी दिखाई गई है। ट्रेलर की शुरुआत होती है “वो इक्कीस का था…इक्कीस का ही रहेगा” डायलॉग से। फिल्म में अमिताभ बच्चन को नाति अगस्त्य नंदा को खेत्रपाल की भूमिका निभाने का मौका मिला है। अगस्त्य का जोश, उनकी आंखों में चमक और वर्दी में गर्व देखकर साफ लगता है कि उन्होंने इस किरदार के लिए काफी मेहनत की है।

‘इक्कीस’ की कहानी साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह कहानी उस जवान की है जिसने 21 साल की उम्र में देश के लिए जान न्यौछावर कर दी थी। खेत्रपाल सेना की पोएना रेजिमेंट के वीर जवान थे, जिन्होंने युद्ध के मैदान में दुश्मन के टैंकों को नष्ट करते हुए अद्भुत शौर्य का परिचय दिया था। उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया, जो देश का सर्वोच्च सैन्य सम्मान है। ट्रेलर में युद्ध के मैदान का तीव्र माहौल, टैंकों की गर्जना और सैनिकों की दृढ़ता नजर आती है। अगस्त्य जब बोलते हैं कि मैं वापस आऊं या न आऊं…लेकिन जीत जरूर हमारी होगी तो इसे देख हर किसी में देशभक्ति का संचार हो जाता है।

ट्रेलर में एक भावनात्मक लव स्टोरी की झलक भी मिलती है, जो खेत्रपाल के जीवन के कोमल पक्ष को दर्शाती है। गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र ने खेत्रपाल के पिता एमएल खेत्रपाल का रोल निभाया है, जो इमोशनल डेप्थ ऐड करता है। जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी सपोर्टिंग रोल्स में दमदार लग रहे हैं। फिल्म के संगीत, सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड स्कोर ने ट्रेलर को और ज्यादा प्रभावशाली बना दिया है। इसके डायरेक्टर श्रीराम राघवन पूर्व में ‘अंधाधुन’ और ‘बदलापुर’ जैसी फिल्म बना चुके हैं। फिल्म दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

agastya nanda,actor agastya nanda,ikkis movie,ikkis trailer,agastya ikkis,amitabh bachchan,dharmendra,de de pyaar de 2,ajay devgn,rakul preet singh,yo yo honey singh

सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होने जा रही है अजय-रकुल की ‘दे दे प्यार दे 2’

‘दे दे प्यार दे 2’ मूवी के मेकर्स देसी स्वैग और रेट्रो कूल ग्रूव का परफेक्ट मिक्स गाना ‘झूम शराबी’ लेकर आए हैं जो इस शादी के सीजन में धूम मचाने वाला है। गाना अजय देवगन, रकुलप्रीत सिंह और यो यो हनी सिंह पर फिल्माया गया है। अजय और हनी की जोड़ी की मस्तीभरी केमिस्ट्री दिखेगी। गाने को हनी ने गाया और कंपोज किया है। साथ ही उन्होंने ही इसके रैप लिरिक्स भी लिखे हैं। हनी ने दिवंगत पार्श्व गायक अजीज नाजा के मशहूर गाने 'झूम बराबर झूम शराबी' को नए तरीके से पेश किया है, जो आते ही यूट्यूब पर छा गया।

गाने की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की है। इसमें न केवल अजय ने डांस किया है बल्कि जमकर शराबियों वाले एक्सप्रेशन भी दिए हैं। वे कंधे पर ग्लास नचाते हुए नजर आए तो कभी माथे तो कभी पैर पर ग्लास नचाते दिखे। अजय के साथ-साथ गाने में रकुलप्रीत भी नजर आ रही हैं, जो अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाती दिख रही हैं।

अजय ने आज बुधवार (29 अक्टूबर) को एक्स पर गाना रिलीज करते हुए लिखा, “वॉल्यूम बढ़ाओ, डांस फ्लोर पर चाचाओं की मनपसंद धमाल मची है। झूम शराबी अभी रिलीज।” फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है और इसे टी-सीरीज के भूषण कुमार व कृष्ण कुमार तथा लव फिल्म्स के लव रंजन व अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड