न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ के दोहिते अगस्त्य के बर्थडे पर बच्चन परिवार ने ऐसे किया विश, अगस्त्य ने ‘द आर्चीज’ टीम के साथ मनाया जश्न

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के दोहिते/नाति अगस्त्य नंदा आज गुरुवार (23 नवंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अगस्त्य 23 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Nov 2023 11:00:47

अमिताभ के दोहिते अगस्त्य के बर्थडे पर बच्चन परिवार ने ऐसे किया विश, अगस्त्य ने ‘द आर्चीज’ टीम के साथ मनाया जश्न

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के दोहिते/नाति अगस्त्य नंदा आज गुरुवार (23 नवंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अगस्त्य 23 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर अगस्त्य को सोशल मीडिया के माध्यम से हर ओर से बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। अगस्त्य की मां श्वेता बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी बचपन की प्यारी तस्वीरें शेयर की।

उन्होंने लिखा, "23-23-23 की शुभकामनाएं बेटे। आपका बहादुर दिल आपको बेहतरीन साहसिक कामों पर ले जाए, वे साहसिक कार्य आपकी अच्छी सेवा करें और आप कभी न भूलें कि आप कितने प्यारे और मूल्यवान हैं।” अक्सर लाइमलाइट में रहने वालीं अगस्त्य की बहन नव्या नवेली नंदा ने भी प्यारी तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, “मेरे सुबह के अलार्म, पार्ट टाइम थेरेपिस्ट, फुल टाइम इरिटेट और शहर के सबसे नए हीरो को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

अगस्त्य के मामा अभिषेक बच्चन ने भी इंस्टाग्राम पर एक शानदार पोस्ट के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अगस्त्य की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की। अगस्त्य ब्लू जिपर हुडी और डार्क सनग्लासेज में नजर आ रहे हैं। अभिषेक ने लिखा-“जन्मदिन मुबारक हो आर्ची एंड्रयूज! शांत रहें।” इस बीच अगस्त्य के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे केक काटते दिख रहे हैं। 'द आर्चीज' की को-स्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना और मिहिर आहूजा भी इस जश्न के दौरान उनके साथ थे।

‘द आर्चीज’ फिल्म के को स्टार मिहिर ने शेयर की अगस्त्य की फोटो व वीडियो

आपको बता दें कि अगस्त्य ‘द आर्चीज’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। मिहिर ने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली दो फोटो मिहिर और अगस्त्य की सेल्फी हैं। तीसरी स्लाइड पर एक वीडियो है जिसमें जन्मदिन समारोह की एक झलक है। अगस्त्य केक काट रहे हैं, जबकि सुहाना उनके बगल में खड़ी हैं और उनके लिए तालियां बजा रही हैं।

हालांकि कोई और नजर नहीं आ रहा, लेकिन कई लोगों को बर्थडे सोंग गाते हुए सुना जा सकता है। अगस्त्य ने डेनिम जींस के साथ काली टी-शर्ट पहनी है और सुहाना ने उनके साथ ट्विन करते हुए काले रंग की हाई-नेक आउटफिट पहना है। सुहाना के बाल खुले हैं और वह बेहद खुश लग रही हैं। आखिरी तस्वीर में एक बड़ी स्क्रीन दिख रही ही है जिस पर 'हैप्पी बर्थडे' लिखा हुआ है।

मिहिर ने कैप्शन में लिखा, ''आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं अगस्त्य!! जुगहेड आपसे प्यार करता है। मैं आपको और भी अधिक प्यार करता हूं। यह साल आपके लिए ढेर सारी सफलता और खुशियां लेकर आए। मेरी हमेशा के लिए आर्ची..जीवन भर VaVaVooomingg रखो।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे