न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हे बेबी के बाद फरदीन खान को मिला साजिद नाडियाडवाला और अक्षय कुमार का साथ, हाउसफुल 5 में हुई एंट्री

हे बेबी के बाद, अक्षय कुमार, फरदीन खान और साजिद नाडियाडवाला की तिकड़ी हाउसफुल 5 के लिए एक साथ आ रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 07 Aug 2024 12:58:42

हे बेबी के बाद फरदीन खान को मिला साजिद नाडियाडवाला और अक्षय कुमार का साथ, हाउसफुल 5 में हुई एंट्री

हाउसफुल 5 कॉमेडी फ्रैंचाइज़ की पांचवीं किस्त के लिए साजिद नाडियाडवाला और अक्षय कुमार एक बार फिर से साथ आ रहे हैं। यह फिल्म अगस्त के अंत में लंदन में शूट होना शुरू होगी, जिसकी तैयारी कर ली गई है। इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। मुख्य कलाकारों में जहाँ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, संजय दत्त, नाना पाटेकर और अभिषेक बच्चन शामिल हैं, वहीं अब इस फिल्म में इन सितारों के साथ फरदीन खान को भी जोड़ लिया गया है। हे बेबी के बाद फरदीन खान एक बार फिर से अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करने जा रहे हैं।

इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, हे बेबी के बाद, अक्षय कुमार, फरदीन खान और साजिद नाडियाडवाला की तिकड़ी हाउसफुल 5 के लिए एक साथ आ रही है। यह फरदीन के लिए एक मजेदार भूमिका है और अभिनेता जल्द ही रिलीज़ होने वाली फिल्म खेल खेल में के बाद अक्षय के साथ फिर से काम करने के लिए उत्साहित हैं। इस भूमिका के लिए अर्जुन रामपाल सहित कई दावेदार थे और अब फरदीन खान हाउसफुल की दुनिया में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं।

साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल 5 के लिए पुरुष अभिनेताओं का चयन पूरा कर लिया है, अब वे इनके साथ नजर आने वाली नायिकाओं का चयन करने जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने कुछ नायिकाओं को केन्द्र में रख लिया है, लेकिन अभी तक इनके बारे में कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

अगस्त से नवंबर 2024 तक के महत्वाकांक्षी शूटिंग शेड्यूल के साथ, निर्माता 6 जून, 2025 को रिलीज़ का लक्ष्य बना रहे हैं। हाउसफुल 5 की शूटिंग शुरू करने से पहले, अक्षय कुमार के मुंबई और कश्मीर में वेलकम टू द जंगल के लिए 20-दिवसीय शेड्यूल पूरा करने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका