न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ से बाहर हुईं एक्ट्रेस अदिति शर्मा, एलिमिनेशन स्टंट में इस कंटेस्टेंट से हार गईं बाजी

दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का कलर्स टीवी पर आने वाले रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 14वें सीजन को भरपूर लोकप्रियता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 19 Aug 2024 12:46:12

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ से बाहर हुईं एक्ट्रेस अदिति शर्मा, एलिमिनेशन स्टंट में इस कंटेस्टेंट से हार गईं बाजी

दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का कलर्स टीवी पर आने वाले रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 14वें सीजन को भरपूर लोकप्रियता मिल रही है। इसमें नए-नए हैरतअंगेज स्टंट देश दर्शक रोमांचित हुए जा रहे हैं। इसके अलावा कंटेस्टेंट के बीच ‘बिग बॉस’ स्टाइल में ड्रामा भी देखने को मिल रहा है। इस बीच रविवार (19 अगस्त) को टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अदिति शर्मा (27) शो से बाहर हो गईं यानी उनके सफर पर विराम लग गया। वैसे अदिति को शो की सबसे कमजोर कंटेस्टेंट माना जा रहा था।

वह सीजन में पहले भी एक बार एविक्ट हो गई थीं, लेकिन तब रोहित के किसी का भी एविक्शन नहीं करने के फैसले के चलते वह बच गई थीं। अदिति फियर फंदा में शालीन भनोट से हार गईं। दरअसल रोहित ने कैप्टन निमृत कौर अहलूवालिया को एलिमिनेशन स्टंट करने के लिए अपनी टीम से दो कंटेस्टेंट्स का नाम देने के लिए कहा।

काफी सोच-विचार के बाद निमृत ने अदिति और शालीन का नाम लिया। साथ ही तर्क दिया कि उन दोनों ने स्टंट कम किए और परफॉर्मेंस भी सही नहीं रही। गश्मीर, नियति और शिल्पा की परफॉर्मेंस अच्छी रही। इसके अलावा वह खुद को बचाएंगी और अपना नाम नहीं देंगी। इस दौरान उनकी शिल्पा से झड़प हो जाती है मगर वह उसे ज्यादा तूल नहीं देती हैं।

aditi sharma,contestant aditi sharma,khatron ke khiladi 14,elimination stunt,shalin bhanot,kkk 14,nimrat kaur ahluwalia,Shilpa Shinde

शालीन और अदिति ने परफॉर्म किया यह खतरनाक स्टंट

इसके बाद रोहित ने शालीन और अदिति से स्टंट करवाया जिसमें उनका सिर एक बॉक्स जैसे ताबूत में रखा था, जो घूम रहा था। वहीं, एक और बॉक्स था, जिसमें कॉकरोच और बिच्छू भरे थे। उन्हें उन कीड़ों को निकालकर अपने चेहरे वाले डिब्बे में भरने थे। 5 मिनट के बाद स्टंट पूरा हुआ और गिनती हुई। अदिति ने 151 कीड़े, जबकि शालीन ने 168 कीड़े इकट्ठा किए थे। अदिति स्टंट हार जाने के कारण एलिमिनेट हो गईं।

अदिति ने जाते-जाते कहा कि जितना भी किया अपनी क्षमता से ज्यादा किया। निमृत ने अदिति से कहा कि तुम मुझसे नफरत मत करना क्योंकि मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं था। बता दें कि इस वीकेंड पर शो से बाहर हो चुकीं शिल्पा शिंदे और कृष्णा श्रॉफ की वाडल्ड कार्ड से एंट्री हो गई। इसका मतलब है कि शो से अब तक अदिति और आसिम रियाज की ही छुट्टी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री