रिलेशनशिप में है अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा - आप किसी को बोलने से नहीं रोक सकते
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Mon, 06 Mar 2023 9:55:58
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस की वेब सीरीज 'ताज- डिवाइडेड बाय ब्लड' ओटीटी पर धमाल मचा रही है। साथ ही एक्ट्रेस का नाम लंबे समय से साउथ एक्टर सिद्धार्थ भी जोड़ा जा रहा है। इस बीच हैदरी का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसको लेकर बी-टाउन में खूब चर्चा हो रही है। इस इंटरव्यू के दौरान अदिति राव हैदरी अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर बोलती हुई नजर आईं।
अदिति राव हैदरी ने कहा- 'लोग वही कर रहे है जो उन्हें अच्छा लगता है और मैं वही कर रही हूं जो मुझे पसंद है। आप किसी को बोलने से रोक नहीं सकते।'