न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया अदिति आर्य की इनसे हुई शादी, अनुष्का ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, वीडियो वायरल

पूर्व फेमिना मिस इंडिया और येल एमबीए ग्रेजुएट अदिति आर्य की कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक के बेटे जय कोटक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Nov 2023 10:48:45

2 News : एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया अदिति आर्य की इनसे हुई शादी, अनुष्का ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, वीडियो वायरल

पूर्व फेमिना मिस इंडिया और येल एमबीए ग्रेजुएट अदिति आर्य की कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय कोटक के बेटे जय कोटक से शादी हो गई है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक शादी मंगलवार (7 नवंबर) को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुई और बाकी फंक्शन इन दिनों सेलेब्रिटीज के लिए वेडिंग डेस्टिनेशन बने उदयपुर में हुए। शादी में सिर्फ करीबी दोस्तो और परिवार के सदस्यों को ही इनवाइट किया गया।

कपल ने गुरुवार (9 नवंबर) को अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटो शेयर की। अदिति ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, “मुझे मेरा इंसान मिल गया”, जिस पर जय ने जवाब दिया, “So beautiful. So elegant. Just looking like a WOW” इससे पहले अंबानी_अपडेट नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल ने मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को शादी में उदय के साथ पोज़ देते और बातचीत की झलकियां साझा कीं।

बता दें कि सितंबर 1993 में जन्मीं अदिति एक एक्ट्रेस, मॉडल, शोध विश्लेषक और 2015 में सौंदर्य प्रतियोगिता फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड की विजेता हैं। उन्होंने मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। अदिति ने साल 2022 में आई फिल्म ’83’ में भी रोल किया था। उन्होंने ‘इस्म’ फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रूप में टॉलीवुड में भी डेब्यू किया था। वे सिद्धांत सचदेव के डायरेक्शन और विक्रम भट्ट के प्रोडक्शन वाली हिंदी वेब सीरीज ‘तंत्र’ में नजर आई थीं।

नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले विराट के साथ घूमती दिखीं अनुष्का

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले कई दिनों से दूसरी बार प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। अनुष्का काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं। वे बहुत कम मौकों पर सार्वजनिक तौर पर नजर आती हैं। हाल ही में अनुष्का को उनके पति विराट कोहली के साथ बेंगलुरु में स्पॉट किया गया। इस दौरान अनुष्का बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं।

वह विराट और टीम इंडिया का उत्साहवर्धन करने गई हैं। बेंगलुरु में भारत और नीदरलैंड के बीच 12 नवंबर को विश्व कप का मुकाबला खेला जाएगा। मैच से पहले कपल एक-दूसरे के साथ घूमते दिखाई दिए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अनुष्का ने ढीली ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें उनका बेबी बंप देखा जा सकता है। ये वीडियो पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके साथ लिखा गया है, “विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस खुशखबरी की पुष्टि की।” उल्लेखनीय है कि अनुष्का और विराट के एक बेटी वामिका है। वह दो साल की हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे