न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आदिल ने राखी और सोमी के बारे में कही ये बातें, ‘लव सेक्स और धोखा 2’ में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री

राखी सावंत से निकाह करने वाले आदिल खान दुर्रानी ने हाल ही में ‘बिग बॉस 12’ में हिस्सा ले चुकीं सोमी खान के साथ दूसरी शादी की है। जब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Mar 2024 11:45:28

2 News : आदिल ने राखी और सोमी के बारे में कही ये बातें, ‘लव सेक्स और धोखा 2’ में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री

राखी सावंत से निकाह करने वाले आदिल खान दुर्रानी ने हाल ही में ‘बिग बॉस 12’ में हिस्सा ले चुकीं सोमी खान के साथ दूसरी शादी की है। जब आदिल की शादी की तस्वीरें सामने आईं तब राखी ने बयान जारी कर कहा कि वह उन्हें तलाक दिए बिना सोमी से शादी कैसे कर सकते हैं। अब आदिल ने इसका जवाब देते हुए राखी पर पलटवार किया है। आदिल ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि राखी के साथ मेरी शादी अमान्य है क्योंकि जब हमारी शादी हुई थी तब वह पहले से ही शादीशुदा थीं।

मुझे धोखे में रखकर उसने मुझसे निकाह किया था। इसलिए अल्हम्दुलिल्लाह मुझे दोबारा शादी करने का पूरा अधिकार है। मैं मुस्लिम हूं और मैं शादी कर सकता हूं। मैंने कोई सीक्रेट वेडिंग नहीं की है। बिना परिवार के, बंद कमरे में निकाह नहीं किया। मैंने मेहर दी है। मैंने रिसेप्शन भी किया है। मैंने अपने परिवार की मौजूदगी में बाकायदा पूरे रीति-रिवाज के साथ सोमी से निकाह किया और अब मैं उसके साथ घूम रहा हूं। मुझे शादी करने की इजाजत है। मैं राखी को बहुत अच्छी तरह जान चुका हूं। उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। लेकिन, अब बस।

अब मैं एक अच्छी जिंदगी जीना चाहता हूं। मुझे नहीं पता था कि बुरे अतीत के बाद भी मुझे इतनी जल्दी इतना अच्छा जीवन साथी मिल जाएगा। इसलिए राखी जो कहना चाहती है कहने दो। वैसे भी उसने हमेशा नेगेटिविटी ही फैलाई है। वह कभी किसी को खुशी नहीं दे सकती है। बता दें कि आदिल ने 7 मार्च को सोमी के साथ शादी का ऐलान किया था। आदिल ने इससे पहले राखी से शादी की थी। राखी ने पिछले साल आदिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने आदिल को 7 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था। 5 महीने जेल में काटने के बाद आदिल को रिहा किया गया था।

adil khan durrani,rakhi sawant,somi khan,adil rakhi,adil somi,uorfi javed,love sex and dhokha movie,model uorfi javed,bigg boss ott 1

‘लव सेक्स और धोखा 2’ के साथ बॉलीवुड में कदम रख रही हैं उर्फी जावेद

एकता कपूर व शोभा कपूर की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ में राजकुमार राव व नुसरत भरूचा ने नए जेनरेशन की लव स्टोरी को दिखाया था। इस फिल्म की सफलता के बाद एकता जब ‘बिग बॉस 16’ में गई थीं, तब उन्होंने फिल्म के पार्ट 2 की घोषणा की थी। उन्होंने निमृत कौर अहलूवालिया को फिल्म के लिए साइन किया था। अब खबर आ रही है कि ‘बिग बॉस ओटीटी 1’ फेम मॉडल उर्फी जावेद को साइन कर लिया गया है।

इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी गई। ‘लव सेक्स और धोखा 2’ सिनेमाघरों में 19 अप्रैल को रिलीज होगी। बता दें कि उर्फी अपने अजीबोगरीब अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर अपनी फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। बालाजी टेलीफिल्म्स व क्लट मूवीज की फिल्म दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन में बन रही है।

फिल्म में मौनी रॉय व तुषार कपूर भी नजर आएंगे। अभी इसका पोस्टर ही जारी किया गया है। ट्रेलर अप्रैल के पहले हफ्ते तक जारी कर दिया जाएगा। पहले कहा जा रहा था कि फिल्म में इंटरनेट के जमाने का प्यार दिखाया जाएगा और इसमें एक गेमर कैरी मिनाटी की कहानी होगी। अब कहा जा रहा है कि कहानी ‘बिग बॉस’ पर आधारित होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम