न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वरा भास्कर ने आमिर खान को कहा 'हैंडसम सिख', ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर कही ये बात

सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बेबाक राय रखने वाली बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) की जमकर तारीफ की है। साथ ही उन्होंने आमिर खान को हैंडसम सिख भी बताया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Aug 2022 12:27:33

 स्वरा भास्कर ने आमिर खान को कहा 'हैंडसम सिख', ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर कही ये बात

सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बेबाक राय रखने वाली बॉलीवुड की बिंदास एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) की जमकर तारीफ की है। साथ ही उन्होंने आमिर खान को हैंडसम सिख भी बताया।

‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म को देखते हुए ही स्वरा भास्कर ने बुधवार ट्वीट कर फिल्म की कास्टिंग की तारीफ कर डाली। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘लाल सिंह चड्ढा’ देख रही हूं। पहले ही दिल के तार खिंच रहे हैं। कहना पड़ेगा कि आमिर खान एक हैंडसम सिख के रोल में हैं, साथ ही लिटिल लाल और लिटिल रुपा भी बेहद क्यूट हैं। और मोना सिंह ने तो दिल ले लिया’।

11 अगस्त को ‘लाल सिंह चड्ढा’ को सिनेमाघर में रिलीज की गई है। इस फिल्म से लंबे समय बाद आमिर खान सिल्वर स्क्रीन पर नजर आए हैं। सिर्फ स्वरा भास्कर ही नहीं कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। ऋतिक रोशन ने फिल्म को ‘Magnificent’ बताया है तो वहीं रणवीर सिंह को ये फिल्म इतनी पसंद आई कि सीक्वल देखने की चाहत पाल बैठे। नेहा धूपिया ने इस फिल्म को मैजिक बताते हुए लोगों से देखने की गुजारिश की। वहीं ऋचा चड्ढा ने भी ट्वीट कर कहा - 'चड्ढा के तौर पर मैं दिल से लाल सिंह चड्ढा का समर्थन करती हूं। फिल्म हंसाती भी है और रुलाती भी है'।

बता दे, ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान और करीना कपूर लीड रोल में है। वहीं मोना सिंह ने आमिर की मां गुरप्रीत का रोल प्ले किया है। अहमद इब्न उमर ने आमिर के बचपन के रोल को निभाया है। साउथ एक्टर नागा चैतन्य की ये बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है, जो आमिर के दोस्त बलराजू की भूमिका में हैं। 1994 में आई एकेडमी अवॉर्ड विनिंग हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक में आमिर खान-करीना कपूर समेत हर किरदार ने शानदार काम किया है। हॉलीवुड फिल्म विंस्टन ग्रूम के नॉवेल पर आधारित थी। आमिर ने टॉम हैंक्स के रोल को पर्दे पर जिया है।

50 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म

आमिर खान की फिल्म का 7 दिनों का बिजनेस निराशाजनक रहा है। पहले दिन से आमिर खान की फिल्म उम्मीद से कम कमाई कर पाई। ये सिलसिला अभी तक जारी है। फिल्म की कमाई दिन पर दिन घटती जा रही है। फिल्म को रक्षाबंधन के त्योहार और 15 अगस्त की वजह से 5 दिनों का लंबा हॉलिडे वीकेंड मिला। पर अफसोस एक भी दिन फिल्म कमाई में कोई जोरदार उछाल देखने को मिला। छुट्टियां खत्म होने के बाद छठे और सातवें दिन फिल्म की कमाई का और भी बुरा हाल हुआ। मंगलवार यानी 6ठे दिन फिल्म की कमाई ने सभी को हैरान कर दिया। फिल्म ने बस 2 करोड़ ही कमाए। अब बुधवार (7वे दिन) को भी 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई खास नहीं रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'लाल सिंह चड्ढा' ने बुधवार को भी 2 करोड़ के करीब बिजनेस किया है। फिल्म 7 दिन में बड़ी जद्दोजहद के बाद 50 करोड़ का आंकड़ा छू पाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत