न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कंगना बनीं बुआ, शेयर की तस्वीरें और बताया भतीजे का नाम, पिता आमिर के साथ रिश्ते पर खुलकर बोलीं आयरा

मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत फिलहाल खुशी के मारे फूली नहीं समा रही हैं। कंगना की भाभी रितू ने हाल ही में एक प्यारे से बेटे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Oct 2023 5:59:49

2 News : कंगना बनीं बुआ, शेयर की तस्वीरें और बताया भतीजे का नाम, पिता आमिर के साथ रिश्ते पर खुलकर बोलीं आयरा

मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत फिलहाल खुशी के मारे फूली नहीं समा रही हैं। कंगना की भाभी रितू ने हाल ही में एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। कंगना ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर सबको दी है। तस्वीरों में कंगना के भाई और भाभी न्यू बॉर्न बेबी पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। कंगना ने लिखा, “सौभाग्य से पुत्र प्राप्ति हुई है।”

एक फोटो में कंगना ने भतीजे को गोद में लिया हुआ है और वो उसे बहुत प्यार से निहार रही हैं। इसके अलावा एक फोटो में कंगना की मां ने पोते को गोद में लिया हुआ है। ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कंगना ने बच्चे के नाम का भी खुलासा कर दिया है। कंगना ने लिखा, “इस तेजस्वी एवं मन मोह लेने वाले बालक का नाम हमने अश्वत्थामा रनौत रखा है.. आप सब हमारे परिवार के नए सदस्य को आशीर्वाद दें, आपके आभारी-रनौत परिवार..”

बता दें कि कंगना पिंक कलर की साड़ी पहने हैं। कंगना के साथ उनकी मां व बड़ी बहन रंगोली भी हैं। उल्लेखनीय है कि कंगना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तेजस’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ कुछ खास नहीं कर पाई। साथ ही उनकी एक और मच अवेटेड मूवी ‘इमरजेंसी’ अब अगले साल रिलीज होगी।

आमिर खान की बेटी आयरा हो चुकी हैं डिप्रेशन की शिकार

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान ने कई मौकों पर अपने मानसिक तनाव के बारे में बात की है। आयरा मेंटल हेल्थ को लेकर काफी जागरूकता फैलाती हैं। एक समय आयरा खुद भी डिप्रेशन की शिकार हो चुकी हैं। अब आयरा ने एक इंटरव्यू के दौरान पिता संग समय बिताने और उनके साथ रिश्ते पर खुलकर बात की। आयरा से बातचीत के दौरान पूछा गया कि बचपन में आमिर उनके साथ नहीं थे तो क्या इससे उनके रिश्ते पर असर पड़ा?

इस पर आयरा ने कहा कि मेरे माता-पिता के साथ रिश्ता कुछ ऐसा है जिस पर मुझे बहुत काम करना पड़ा क्योंकि पैरेंट्स के साथ रिश्ता सबसे मजबूत रिश्ता होता है। अपने माता-पिता के साथ किसी का रिश्ता सबसे जटिल रिश्ता होता है, क्योंकि आप उनकी बातों की सबसे ज्यादा परवाह करते हैं। इसमें काफी समय लगता है, लेकिन यह आपको सबसे ज्यादा खुशी भी देता है।

मुझे लगता है कि मां के साथ मेरा कम्युनिकेशन पिता की तुलना में थोड़ा आसान है, लेकिन मैं दोनों के साथ खुलकर बात करती हूं। मेरे दिमाग में यह बात चलती रहती है कि मेरे पिता बिजी हैं, हालांकि उन्होंने हमेशा कहा है कि अगर तुम्हें मेरी जरूरत हो तो मुझे फोन कर लेना। आपको बता दें कि आयरा जल्द ही मंगेतर नुपुर शिखरे के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार