न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती हैं श्रेयस, इधर-स्टेज पर परफॉर्म करते 30 साल के सिंगर की मौत, वीडियो वायरल

एक्टर श्रेयस तलपड़े को गुरुवार (14 दिसंबर) रात अचानक दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत मुंबई में अंधेरी एरिया के बेलेव्यू हॉस्पिटल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 10:51:38

2 News : हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती हैं श्रेयस, इधर-स्टेज पर परफॉर्म करते 30 साल के सिंगर की मौत, वीडियो वायरल

एक्टर श्रेयस तलपड़े को गुरुवार (14 दिसंबर) रात अचानक दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत मुंबई में अंधेरी एरिया के बेलेव्यू हॉस्पिटल भर्ती कराया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल 47 वर्षीय श्रेयस की हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। डॉक्टर्स ने उनकी हालत पर नजर बना रखी है। अभी परिवार की तरफ से श्रेयस की हेल्थ को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द से जल्द पूरी तरह ठीक होने की कामना कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि श्रेयस ने गुरुवार को अक्षय कुमार सहित कई बड़े स्टार्स की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग की। दिनभर शूटिंग करने के बाद जब श्रेयस घर पहुंचे तो उन्हें थोड़ा अजीब लगा। उन्होंने पत्नी दीप्ति को बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इसके बाद उनकी सेहत बिगड़ती देख घरवाले उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले गए।

कहा जा रहा है कि अस्पताल पहुंचते ही वे गिर पड़े। डॉक्टरों को चेकअप के बाद पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। इसके बाद तुरंत श्रेयस की एंजियोप्लास्टी की गई। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं और आराम कर रहे हैं। वे अभी कुछ दिन अस्पताल में ही रहेंगे। श्रेयस ‘गोलमाल’, ‘धमाल’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी कई सफल फिल्मों में काम कर चुके हैं।

shreyas talpade,actor shreyas talpade,shreyas heart attack,welcome to the jungle,shreyas shooting,pedro henrique,singer pedro henrique,brazil

ब्राजील के सिंगर पेड्रो हेनरिक अचानक स्टेज पर ही हो गए बेहोश

ब्राजील के गॉस्पल सिंगर पेड्रो हेनरिक की बुधवार (13 दिसंबर) को परफॉरमेंस देते हुए ही मौत हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पेड्रो 30 साल के ही थे। वे ब्राजील के एक धार्मिक इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे। पेड्रो गाना गाते और ऑडियंस से इंटरेक्ट करते हुए एन्जॉय कर रहे थे। इसके बाद वे अचानक से जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए।

वीडियो में नजर आ रहा है कि पेड्रो स्टेज के किनारे पर खड़े होकर गाना गाते और ऑडियंस के साथ मस्ती कर रहे हैं। फैंस भी उनके साथ गुनगुना रहे थे। एक लंबा नोट लेने के बाद पेड्रो थोड़ा रुके, उनका बैलेंस बिगड़ा और उनकी सुध-बुध खो गई। पेड्रो के साथ खड़ा गिटारिस्ट उन्हें देखता ही रह गया। पेड्रो को तुरंत पास के क्लीनिक मे ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि परफॉर्म करने जाने से पहले उन्होंने अपने दोस्त को कहा था कि वे बहुत थके हुए हैं। पेड्रो के रिकॉर्ड लेबल टोडाह म्यूजिक ने बताया कि उन्हें काफी खतरनाक हार्ट अटैक आया था, जिसकी वजह से उनकी जान गई है। पेड्रो के 2 महीने की बेटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम