न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुखद! मशहूर एक्टर ऋतुराज सिंह ने दुनिया को कहा अलविदा, हार्ट अटैक से हुआ निधन, ‘अनुपमा’ शो का थे हिस्सा

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर ऋतुराज सिंह ने दुनिया से विदाई ले ली है। उन्हें सोमवार (19 फरवरी) रात...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 Feb 2024 12:28:39

दुखद! मशहूर एक्टर ऋतुराज सिंह ने दुनिया को कहा अलविदा, हार्ट अटैक से हुआ निधन, ‘अनुपमा’ शो का थे हिस्सा

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर ऋतुराज सिंह ने दुनिया से विदाई ले ली है। उन्हें सोमवार (19 फरवरी) रात हार्ट अटैक आया था जिसके चलते उनकी मौत हो गई। उन्होंने 59 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। ऋतुराज इन दिनों टीवी के प्रसिद्ध शो 'अनुपमा' में नजर आ रहे थे। ऋतुराज की अचानक निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री से लेकर सेलेब्स तक में शोक की लहर है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ऋतुराज के करीबी दोस्त अमित बहल ने निधन की पुष्टि की है।

अमित ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। कुछ समय पहले उन्हें पैंक्रियाज (अग्न्याशय) के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, घर लौटने पर उन्हें कार्डियक अरेस्ट संबंधित तकलीफें हुईं और उन्होंने दुनिया छोड़ दी। ऋतुराज कई लोकप्रिय टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। वे ‘अनुपमा’, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'अपनी बात', 'ज्योति', 'हिटलर दीदी', 'शपथ', 'आहट', तथा 'दीया और बाती हम’ जैसे हिट शो में अलग-अलग किरदार में भी नजर आ चुके हैं।

ऋतुराज ने कई फिल्मों में भी काम किया। एक्टर 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' (2017), 'वश- पॉस्स्ड बाय द ऑब्सेस्ड' और 'थुनिवु' (2023) जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा रहे। उनकी आखिरी फिल्म 'यारियां 2' थी, जो बीते साल रिलीज हुई थी। ऋतुराज को ओटीटी वेब शो से भी काफी लोकप्रियता मिली थी। हाल ही में उन्हें 'मेड इन हेवन', 'क्रिमिनल जस्टिस', 'अभय' और 'बंदिश बैंडिट्स' जैसे वेब शो में देखा गया था।

rituraj singh,actor rituraj singh,rituraj passes away,rituraj tv,rituraj films,rituraj web series,rituraj death,anupama,amit behl

ऋतुराज ने साल 1993 में किया था पहला टीवी शो, फिल्मों और वेब सीरीज में भी किया है काम

वे ओटीटी पर आखिरी बार डायरेक्टर रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आए थे। इसमें उन्होंने एक आतंकवादी की भूमिका निभाई थी। उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी भी थे। बता दें कि 90 के दशक में ऋतुराज ने रियलिटी गेम शो 'तोल मोल के बोल' होस्ट किया था। उन्होंने शाहरुख खान के साथ उनकी मशहूर फिल्म 'डर' और 'बाजीगर' में भी काम किया है।

एक इंटरव्यू में ऋतुराज ने कहा था कि छोटे पर्दे पर, मैंने सभी चैनलों के लिए काम किया है और प्रत्येक निर्माता ने मुझे कई बार दोहराया है। अब ओटीटी और फिल्मों के साथ भी यही हो रहा है। इससे पहले कि मैं किसी एक को खत्म करूं, मेरे हाथ में कुछ न कुछ है। साल 1993 में मैंने अपना पहला टीवी शो किया और 25 साल तक करता रहा। अब यह सब फिल्मों और डिजिटल स्पेस के बारे में है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम