न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ED ने रणबीर को भेजा नोटिस, ये सितारे भी रडार पर, इधर-दूसरे मामले में अमिताभ के खिलाफ शिकायत दर्ज

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ी महादेव बैटिंग ऐप मामले में एक्टर रणबीर कपूर को नोटिस भेजा है। रणबीर पर महादेव...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Oct 2023 7:07:01

2 News : ED ने रणबीर को भेजा नोटिस, ये सितारे भी रडार पर, इधर-दूसरे मामले में अमिताभ के खिलाफ शिकायत दर्ज

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ी महादेव बैटिंग ऐप मामले में एक्टर रणबीर कपूर को नोटिस भेजा है। रणबीर पर महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप को प्रमोट करने का आरोप है। रणबीर को 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ED ने दावा किया है कि रणबीर को बड़ी रकम मिली थी, जो क्राइम का पैसा था।

इन दिनों 5 हजार करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में दुबई से ऑनलाइन बैटिंग ऐप चलाने वाले सौरभ चंद्राकर और उनके बिजनेस पार्टनर रवि उप्पल के खिलाफ जांच चल रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर दुबई में सौरभ की शादी में शामिल हुए थे। शादी में करीब 200 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। इस मौके पर कई सेलिब्रिटी ने डांस परफॉर्म भी किया था। सौरभ पर हवाला के जरिए सेलेब्स को पैसे देने का आरोप है।

इस ऐप के तार भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया में फैले हुए हैं। इस ऐप से रोजाना करीब 200 करोड़ रुपए की कमाई की जा रही है। ऐप पर अवैध सट्टेबाजी वेबसाइट को मदद करने और बेनामी बैंक खातों के जरिए पैसा निकालने का आरोप है। इसका इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए भी किया जाता है। इसका हेड ऑफिस UAE में है।

रणबीर के साथ इस मामले में मनोरंजन जगत से नुसरत भरूचा, कृष्णा अभिषेक, अली असगर, विशाल ददलानी, पुलिकत सम्राट, नेहा कक्कड़, एली अवराम, भारती सिंह, सनी लियोन, भाग्यश्री, आतिफ असलम, टाइगर श्रॉफ, राहत फतेह अली खान, कृति खरंबदा, संजय दत्त और जैकलीन फर्नांडिस के भी नाम सामने आ चुके हैं। ED इनसे भी पूछताछ कर सकता है।

ranbir kapoor,ed,enforcement directorate,actor ranbir kapoor,mahadev app,cait,amitabh bachchan,flipkart

अमिताभ बच्चन ने फ्लिपकार्ट का प्रचार करते हुए विज्ञापन में कही यह बात

दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन को एक एड में 'ये दुकान पर नहीं मिलने वाला...', ये लाइन बोलना भारी पड़ गया है। उनसे इस बारे में जवाब मांगा गया है। उनके खिलाफ मुकदमा तक दर्ज करवाया गया है। शिकायत में ये भी कहा गया है कि उन्होंने जनता से झूठ बोला, उनके बीच भ्रम फैलाया। दरअसल ई कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन सेल शुरू होने वाली है। कंपनी के कई विज्ञापन वायरल हो रहे हैं।

इस बीच कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ का भी एड देखने को मिला, जहां वो कंपनी के ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं। वो बोलते हैं कि ये दुकान पर नहीं मिलने वाला। विज्ञापन में बताया गया है कि फ्लिपकार्ट जिस दाम पर मोबाइल उपलब्ध करा सकती है, वह कोई ऑफलाइन कारोबारी नहीं दे सकता। इस बात पर कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने कंपनी और अमिताभ के खिलाफ सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) में झूठा दावा करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

CAIT ने इस विज्ञापन को देश के छोटे कारोबारियों के खिलाफ बताया है। साथ ही विज्ञापन वापस लेने की मांग भी की है। आरोप है कि कंपनी और अमिताभ ने ऑफलाइन दुकानदारों को नीचा दिखाने का प्रयास किया है। शिकायतकर्ताओं ने फ्लिपकार्ट पर सजा और अमिताभ पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाने की मांग की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका