न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मामले में दलीप ताहिल को 2 माह की जेल, राजपाल यादव ने बताया 3 माह जेल में कैसे बीते दिन

बॉलीवुड में कई सालों से काम कर रहे एक्टर दलीप ताहिल (70) को दो महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। दलीप को कोर्ट ने 5 साल पुराने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Oct 2023 1:01:36

2 News : इस मामले में दलीप ताहिल को 2 माह की जेल, राजपाल यादव ने बताया 3 माह जेल में कैसे बीते दिन

बॉलीवुड में कई सालों से काम कर रहे एक्टर दलीप ताहिल (70) को दो महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। दलीप को कोर्ट ने 5 साल पुराने मामले में सजा दी है। साल 2018 में दिलीप शराब पीकर गाड़ी चलाते पाए गए थे। इस दौरान उन्होंने कार से एक ऑटो रिक्शा को कुचल दिया था। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। लाइव मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने हिट एंड रन मामले में सबूतों के आधार पर दलीप को दोषी करार दिया है।

दलीप ने एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत में कहा कि इस हादसे में पीड़ित को बेहद मामूली चोटें आईं थीं और उसे दवा देकर अस्पताल से रवाना कर दिया गया था। हम इस फैसले को हाई कोर्ट में चैलेंज करेंगे। ये मामला वो नहीं है जैसा कि मीडिया में रिपोर्ट किया जा रहा है। हम फैसले के हर पहलू को कोर्ट में चैलेंज करने जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि दलीप इन दिनों कॉमेडी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वे कयामत से कयामत तक, बाजीगर, राजा, हम हैं राही प्यार के, कहो ना प्यार है, अजनबी, रॉक ऑन, रा.वन, भाग मिल्खा भाग और मिशन मंगल सहित 100 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। करिअर की शुरुआत में विलेन के रूप में नजर आने वाले दलीप ने बाद में कई चरित्र भूमिकाएं निभाई हैं।

dalip tahil,actopr dalip tahil,dalip tahil jail,hit and run case,drink and drive case,baazigar,rajpal yadav,comedian rajpal yadav

राजपाल यादव ने कैदियों में जगाई उम्मीद, इम्प्रेस हुए जेल अधीक्षक

एक्टर राजपाल यादव (52) को फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखे करीब 24 साल हो चुके हैं और उन्होंने दर्शकों का खूब प्यार बटोरा है। जबरदस्त नेम एंड फेम हासिल करने वाले राजपाल को भी बुरे दौर से गुजरना पड़ा। दरअसल साल 2018 में राजपाल को 5 करोड़ का चेक बाउंस होने के बाद जेल जाना पड़ा था। उन्हें कोर्ट ने 3 महीने की सजा सुनाई थी।

राजपाल ने ये राशि साल 2010 में एक फिल्म 'अब पता चला' प्रोड्यूस करने के लिए लोन ली थी, जिसे वो नहीं चुका पाए। अब इस पर राजपाल ने खुलकर बात की है। राजपाल ने सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू में कहा कि 3 महीने बाद जब मैं जेल से बाहर निकला तो जेल अधीक्षक और स्टाफ ने मुझे एक नहीं, दो सर्टिफिकेट दिए। उनका कहना था कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में मेरे जैसा कोई नहीं देखा। उन्हें मुझसे प्रेरणा मिली।

उन्होंने सोचा था कि उन्हें हर दिन मेरी शिकायतें सुननी पड़ेंगी, लेकिन 3 महीनों में मैंने उन चार दीवारियों में ही जान डाल दी। मैंने वहां सभी कैदियों को इकट्ठा किया और फिर प्रशासन से वर्कशॉप की इजाजत ली। वर्कशॉप के दूसरे दिन वे लोग हंस रहे थे, मुस्कुरा रहे थे, जो कहते थे कि उन्हें जिंदगी से कोई उम्मीद नहीं है। जिनकी जिंदगी में कोई दिशा नहीं थी, उन्होंने एक्टिंग करनी शुरू कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार