न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा' का टीजर रिलीज, इस एक्ट्रेस ने शेयर किया ‘हीरो हीरोइन’ का दूसरा पोस्टर

गुजरात में वर्ष 2002 में हुए गोधरा कांड ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया था। आज भी लोगों के जेहन में यह घटना है और इसे याद कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 Feb 2024 7:37:51

2 News : 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा' का टीजर रिलीज, इस एक्ट्रेस ने शेयर किया ‘हीरो हीरोइन’ का दूसरा पोस्टर

गुजरात में वर्ष 2002 में हुए गोधरा कांड ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया था। आज भी लोगों के जेहन में यह घटना है और इसे याद कर उनके सिरहन होने लगती है। अब 22 साल बाद फिल्म 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा' में इस घटना को उतारा जा रहा है। कुछ समय पहले इस फिल्म का ऐलान किया गया था। यह 1 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आज शुक्रवार (2 फरवरी) को मेकर्स ने इसका टीजर भी रिलीज कर दिया।

इसमें एक्टर मनोज जोशी और रणवीर शौरी वकील के किरदार में नजर आ रहे हैं। यह टीजर 1 मिनट 2 सैकंड का है। इसमें पहले मनोज कहते हैं, “अगर गुजरात दंगों का सच जानना है तो इसके लिए कारसेवकों की हत्या की कॉन्सपिरेसी को समझना होगा।” इसके बाद रणवीर कहते हैं, “साबरमति एक्सप्रेस में हुई घटना एक एक्सीडेंट थी यह कोई कॉन्सपिरेसी नहीं।” इसके बाद जलती हुई ट्रेन में फंसे लोग और चीख-पुकार की आवाजें किसी का भी दिल दहलाने के लिए पर्याप्त हैं।

फिल्म की कहानी 27 फरवरी 2002 को गोधरा से अहमदाबाद जा रही साबरमति एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग पर आधारित है। इसमें 59 लोगों ने जान गंवा दी थी। फिल्म के डायरेक्टर एम.के.शिवाक्ष और प्रोड्यूसर ओम त्रिनेत्र हैं। इसमें मनोज व रणवीर के साथ डोनिसा घुमरा, हितु कनोडिया, गणेश यादव और मकरंद शुक्ला जैसे कलाकार भी हैं।

‘हीरो हीरोइन’ फिल्म में एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार की है अहम भूमिका

एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हीरो हीरोइन’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का पहला पोस्टर कुछ दिन पहले रिलीज हो गया था। अब इसका दूसरा पोस्टर भी सामने आ गया है। इसकी प्रोड्यूर प्रेरणा अरोड़ा के खाते में 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'पैडमैन' और 'परी' जैसी फिल्में हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर और राइटर सुरेश कृष्ण हैं।

इसमें असल जीवन की लव स्टोरी है। दिव्या ने अब फिल्म का दूसरा पोस्टर शेयर किया। उन्होंने हैदराबाद में फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। दिव्या ने पिछले दिनों जब इसका पहला पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था तो लिखा था कि मेरी मां के आशीर्वाद के साथ मैं आपके लिए 'हीरो हीरोइन' का पहला लुक शेयर कर रही हूं।

ये एक ऐसी जर्नी है जिसे आपका प्यार चाहिए। दिव्या 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों', 'यारियां', 'सत्यमेव जयते 2' और 'सनम रे' जैसी फिल्मों में डायरेक्टर, प्रोडयूसर की भूमिका निभा चुकी हैं। दिव्या की ‘यारियां 2’ पिछले साल रिलीज हुई थी, जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम