न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख-सुहाना की ‘किंग’ में विलेन बनेगा यह एक्टर, ‘फिर आई हसीन दिलरुबा 2’ की रिलीज डेट घोषित

सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए साल 2023 गोल्डन ईयर साबित हुआ। शाहरुख ने फैंस को एक के बाद एक तीन सुपरहिट फिल्मों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Jul 2024 8:00:03

2 News : शाहरुख-सुहाना की ‘किंग’ में विलेन बनेगा यह एक्टर, ‘फिर आई हसीन दिलरुबा 2’ की रिलीज डेट घोषित

सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए साल 2023 गोल्डन ईयर साबित हुआ। शाहरुख ने फैंस को एक के बाद एक तीन सुपरहिट फिल्मों की सौगात दी। सबसे पहले आई ‘पठान’, फिर ‘जवान’ और साल के आखिर में ‘डंकी’ ने सफलता के नए कीर्तिमान रच दिए। बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बरसात हो गई। इस साल अभी तक शाहरुख की कोई फिल्म नहीं आई है। फिलहाल वे डायरेक्टर सुजॉय घोष की मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।

सुहाना ने पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘द आर्चीज’ के साथ एक्टिंग करिअर का आगाज किया था। अब ‘किंग’ से अभिषेक बच्चन का नाम जुड़ रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक को निगेटिव शेड वाले किरदार के लिए चुना गया है। वे विलेन बन लोगों का दिल जीतेंगे। हालांकि यह किरदार कैसा होगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म में सुहाना एक असहाय लड़की का रोल प्ले करेंगी, जिसकी मदद करने को शाहरुख सामने आएंगे। ‘किंग’ एक टेंटपोल एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे ‘कहानी’ के डायरेक्टर सुजॉय बना रहे हैं।

इसे ‘पठान’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद प्रोड्यूस करेंगे। बताया जा रहा है कि आने वाले 3 महीनों में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। यह पहली बार होगा जब अभिषेक इतनी बड़ी फिल्म में खलनायक बनेंगे। रोल ऑफर होते ही अभिषेक ने इसके लिए हां कर दी। सिद्धार्थ एक्टर को ऐसे अवतार में पेश करेंगे जिसमें उन्हें आज तक नहीं देखा गया। गौरतलब है कि अभिषेक और शाहरुख इससे पहले ‘कभी अलविदा ना कहना’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में दिखे थे।

‘फिर आई हसीन दिलरुबा 2’ में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सन्नी कौशल के अहम रोल

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर साल 2021 में प्यार, धोखा और क्राइम से भरी फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ रिलीज हुई थी। तापसी और विक्रांत मैसी की फिल्म की कहानी ने सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म में हर्षवर्धन राणे भी अहम भूमिका में नजर आए थे। अब मेकर्स इस फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज करने वाले हैं। इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा 2’ की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है।

मेकर्स ने आज सोमवार (15 जुलाई) को एक छोटे से टीजर के जरिए यह जानकारी दी। टीजर की शुरुआत दिवंगत सुपरस्टार ऋषि कपूर की फिल्म ‘कर्ज’ के गाने ‘एक हसीना थी, इक दीवाना था’ के जरिए होती है। फिर तापसी की किताब के साथ एक फोटो सामने आती है और आवाज आती है कि ‘9 अगस्त को टपकेगा खून, आएगा कातिलाना मानसून।’ इसके बाद विक्रांत की एंट्री होती है और किताब पर लिखा होता है, “9 अगस्त की हसीन रात दिलरुबा के साथ।”

फिल्म में विक्की कौशल के भाई सनी कौशल भी नजर आएंगे। सनी की एंट्री के साथ किताब पर लिखा होता है, “9 अगस्त को दिल पिघलेंगे, इश्क का जहर निगलेंगे।” फिर वॉइसओवर चलता है कि, “सबको इश्क का पाठ पढ़ाने फिर आई हसीन दिलरुबा 9 अगस्त को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।” फिल्म को विनी मैथ्यू ने डायरेक्ट किया है और कनिका ढिल्लन ने लिखा है। तापसी की शादी के बाद ये रिलीज काफी अहमियत रखती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क