न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मां-बहन के साथ थे अभिषेक पर नहीं थीं ऐश्वर्या, ‘स्त्री 2’ के पोस्टर पर उठे सवाल पर अभिषेक ने कहा...

बच्चन परिवार पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस साल की शुरुआत से ही बॉलीवुड के गलियारों में अभिषेक बच्चन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 28 Aug 2024 1:36:59

2 News : मां-बहन के साथ थे अभिषेक पर नहीं थीं ऐश्वर्या, ‘स्त्री 2’ के पोस्टर पर उठे सवाल पर अभिषेक ने कहा...

बच्चन परिवार पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इस साल की शुरुआत से ही बॉलीवुड के गलियारों में अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच अनबन की खबरें तैर रही हैं। कहा जा रहा है कि वे अलग-अलग रह रहे हैं और उन्हें साथ आते-जाते भी नहीं देखा जाता। पिछले दिनों अभिषेक अकेले ही पेरिस में ओलंपिक का मजा लेते दिखे थे, जबकि इससे पहले ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या भी विदेश में अभिषेक के बगैर ही नजर आई थीं। इस बीच एक बार फिर कपल में बढ़ती दूरियों के संकेत मिले हैं। अभिषेक पत्नी के बगैर ही यात्रा करते दिखे।

हालांकि अभिषेक के साथ उनकी मां एक्ट्रेस व राज्यसभा सांसद जया बच्चन और बहन श्वेता थीं। दरअसल मंगलवार देर रात अभिषेक मां और बहन के साथ मुंबई एयपोर्ट पर उतरे। उन्हें पैपराजी ने एयरपोर्ट के बाहर कैप्चर किया। सेलेब्रिटी पैपराजी विरल भयानी की ओर से शेयर किए गए वीडियो में अभिषेक ग्रे स्वेट शर्ट और ब्लैक कार्गो पहने दिखे। उन्होंने पैप्स का अभिवादन किया। जया ऑल ग्रे आउटफिट में थीं।

श्वेता खुले बालों में लॉन्ग जैकेट-पैंट्स में नजर आईं। ऐश्वर्या के नजर नहीं आने पर फैंस के मन में फिर सवाल खड़े होने लगे। वे जानना चाह रहे हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक में सबकुछ ठीक तो है ना? उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसी बातें पकड़ में आई हैं, जिनसे लग रहा है कि दाल में कुछ काला है। फैंस बच्चन फैमिली की एकजुटता को लेकर आशंकित हैं। वे चाहते हैं कि अमिताभ बच्चन के परिवार में किसी तरह की दरार न आए।

‘स्त्री 2’ और ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 2’ के पोस्टर में हैं काफी समानताएं, अभिषेक बनर्जी बोले...

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’ मूवी 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए शानदार कमाई की, जिसका सिलसिला बदस्तूर जारी है। इसमें लोगों को सभी कलाकारों की एक्टिंग पसंद आई, जिसमें एक्टर अभिषेक बनर्जी का नाम भी शामिल है। इस बीच फैंस ने ‘स्त्री 2’ और ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ सीजन 2 के पोस्टर के बीच काफी समानताएं बताई हैं। इस मामले में अभिषेक ने रिएक्शन दी है।

अभिषेक ने बॉलीवुड हंगामा के साथ अपने हालिया इंटरव्यू के दौरान कहा कि एक एक्टर के तौर पर मेरा काम पोस्टर में होना है। मुझे इस बारे में कोई आइडिया नहीं है कि मेकर्स की मार्केटिंग स्ट्रेटेजी, पोस्टर की डिजाइनिंग, प्लानिंग क्या होती है। हम तो एक्टर हैं, हमारा काम पोस्टर पर आना है, उसे बनाना नहीं है। दरअसल फिल्म की रिलीज के बाद यूजर्स ने ‘स्त्री 2’ और ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के पोस्टर को लेकर कई कमेंट किए।

एक यूजर ने लिखा कि ऐसा लगता है कि ‘स्त्री 2’ का पोस्टर ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 2’ से लिया गया है। दूसरे यूजर ने लिखा कि एक जैसे हैं लेकिन अलग-अलग हैं। तीसरे ने लिखा कि कॉपी या कोइंसिडेंस? ये कॉपी की तरह ज्यादा दिखता है। ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ की बात करें तो यह एक साइंस फिक्शन सीरीज है। इसका पहला सीजन 2016 में रिलीज हुआ था। इसका 5वां सीजन अगले साल स्ट्रीम होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री