न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अगस्त्य-सुहाना के साथ दिखे अभिषेक से फैंस पूछ रहे सवाल, हिना ने बॉयफ्रेंड रॉकी को बताया अपनी ताकत

अभिनेता अभिषेक बच्चन पिछले कई दिनों से अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि उनमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Jul 2024 11:55:17

2 News : अगस्त्य-सुहाना के साथ दिखे अभिषेक से फैंस पूछ रहे सवाल, हिना ने बॉयफ्रेंड रॉकी को बताया अपनी ताकत

अभिनेता अभिषेक बच्चन पिछले कई दिनों से अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि उनमें कुछ ठीक नहीं चल रहा और नौबत तलाक तक जा पहुंची है। हालांकि अभी तक इस बारे में कपल ने कोई बयान नहीं दिया है। इस बीच अभिषेक रूमर्ड लवबर्ड्स अपने भांजे अगस्त्य नंदा और शाहरुख खान की बेटी सुहाना के साथ डिनर डेट पर दिखे। तीनों के साथ अभिषेक की भांजी नव्या नवेली नंदा भी थीं।

अगस्त्य कार में आगे की सीट पर बैठे थे, जबकि सुहाना और नव्या पीछे की सीट पर बैठी थीं। हालांकि, उनमें से किसी ने भी पैपराजी के लिए पोज नहीं दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अभिषेक अपनी कार चलाते हुए पूरी तरह से ब्लैक आउटफिट में शानदार लग रहे थे। अब नेटिजंस अभिषेक से ऐश्वर्या और आराध्या को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। वे जानना चाह रहे हैं कि पिछले कई दिनों से वे तीनों साथ नजर क्यों नहीं आ रहे।

उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या और आराध्या हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल हुई थीं। अभिषेक उनके साथ नहीं थे। अभिषेक अपने पिता अमिताभ बच्चन, मां जया बच्चन, बहन श्वेता बच्चन व उनके पति और बच्चों के साथ पोज दे रहे थे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ऐश्वर्या की बच्चन फैमिली से ठनी हुई है और लाख कोशिशों के बावजूद बात नहीं बन पा रही।

abhishek bachchan,actor abhishek bachchan,agastya nanda,suhana khan,agastya suhana,aishwarya rai,aaradhya,hina khan,rocky jaiswal,hina rocky,hina breast cancer

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने रॉकी जायसवाल के साथ शेयर की फोटो

मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज पर हैं। हिना जानलेवा बीमारी का पूरी हिम्मत के साथ डटकर सामना करते हुए अपने चाहने वालों को भी प्रेरित कर रही हैं। इस मुश्किल समय में हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल उनका दिलो-जान से साथ दे रहे हैं। इस बीच हिना ने रॉकी के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए एक दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है। हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में कई मोटिवेशनल पोस्ट शेयर की हुई है।

इन्हीं में से एक फोटो हिना और रॉकी की है। दोनों ऑल-ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग कर रहे हैं। हिना ने ब्लैक स्वेटशर्ट और लाइट ब्लू डेनिम्स तो रॉकी ने ब्लैक टी-शर्ट के साथ डेनिम्स कैरी की है। हिना ने लिखा, “आप सबसे अच्छे हैं! अल्लाह आपको हमेशा खुश रखे। आप मेरी ताकत हैं।”

हाल ही रॉकी ने भी हिना के साथ एक फोटो शेयर की थी और बताया था कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए खाना तैयार किया है। हिना ने जून में बीमारी का खुलासा किया था। इसके बाद से ही हिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट देती रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री