Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हम साथ-साथ हैं : नए साल का जश्न मना ऐश्वर्या-आराध्या के साथ मुंबई लौटे अभिषेक बच्चन, वीडियो वायरल

एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का रिश्ता लंबे समय से सुर्खियों में है। दोनों को लेकर लगातार खबरें चल रही हैं। कभी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Jan 2025 11:10:16

हम साथ-साथ हैं : नए साल का जश्न मना ऐश्वर्या-आराध्या के साथ मुंबई लौटे अभिषेक बच्चन, वीडियो वायरल

एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का रिश्ता लंबे समय से सुर्खियों में है। दोनों को लेकर लगातार खबरें चल रही हैं। कभी कहा जाता है कि उनका तलाक होने वाला है तो कभी लगता है कि कोई दिक्कत नहीं है। इस बीच कपल का एक नया वीडियो सामने आया है जिसे देख उनके फैंस को काफी राहत मिली है। इससे तलाक की अफवाहें सिरे से खारिज हो गई हैं। वीडियो आज शनिवार (4 जनवरी) की सुबह मुंबई एयरपोर्ट का बताया जा रहा है जिसमें अभिषेक व ऐश्वर्या को बेटी आराध्या के साथ बाहर आता स्पॉट किया गया।

अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चन फैमिली नए साल का जश्न मनाने के बाद मुंबई लौट आई है। अभिषेक ने ऐश्वर्या व आराध्या को प्रोटेक्ट करते हुए उन्हें आगे निकलने में मदद की और कार में बैठाया। फिर अभिषेक भी उसी गाड़ी में बैठकर निकल गए। पैपराजी ने तीनों को एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद कर लिया। अभिषेक ने ग्रे हुडी और ब्लैक ट्रैक में अपने आउटफिट को कैजुअल रखा। ऐश्वर्या क्लासिक ब्लैक स्वेटशर्ट और लेगिंग्स में नजर आईं।

आराध्या ने नीले रंग का स्वेटशर्ट पहना हुआ था। परिवार ने पैपराजी के साथ नए साल की हार्दिक शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया और शालीनता से अपनी कार की ओर बढ़े। बता दें कपल को कुछ दिन पहले मुंबई में एक वेडिंग रिसेप्शन में साथ देखा गया था। दोनों ब्लैक कलर में ट्विनिंग करते हुए पहुंचे थे और साथ में कई तस्वीरें भीं खिंचवाईं।

बाद में उन्हें आराध्या का स्कूल फंक्शन भी साथ अटैंड करते देखा गया। साथ ही तब अलग-अलग दिन अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या की मां भी नजर आई थीं। अभिषेक और ऐश्वर्या ने साल 2007 में शादी रचाई थी। उन्होंने साल 2011 में आराध्या का स्वागत किया। कपल बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक है।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर लगातार लग रहीं अटकलें

उल्लेखनीय है कि पिछले साल लगातार कई ऐसे संकेत मिले, जिनसे लगा कि या तो ऐश्वर्या-अभिषेक का तलाक हो चुका है या फिर जल्द ही राहें जुदा होने वाली हैं। उन्हें अधिकतर मौकों पर अलग-अलग देखा गया, चाहे वो पार्टी फंक्शन हो या फिर कोई विदेश दौरा। यहां तक कि अमिताभ ने कई अवसरों पर अभिषेक की तारीफ तो की, लेकिन ऐश्वर्या व आराध्या का नाम लेने से बचते रहे।

अनुमान तो यह भी लगाया गया कि शायद ऐश्वर्या ‘जलसा’ छोड़ कहीं और रहने लगी हैं। खास बात ये है कि सोशल मीडिया में उनके रिश्ते को लेकर तमाम नकारात्मक बातें फैलने के बावजूद दोनों ने ही अभी तक इस बारे में कोई भी बयान नहीं दिया है। अभिषेक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो पिछले साल उनकी फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ रिलीज हुई थी। ऐश्वर्या की पिछली फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन 2’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका