न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अवार्ड खरीदने के आरोप पर अभिषेक ने दिया करारा जवाब, अमिताभ ने अगस्त्य के लिए लिखा इमोशनल नोट

एक्टर अभिषेक बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल हो चुके हैं। अभिषेक ने अब तक के सफर में कई दमदार रोल किए हैं। हालांकि उन्हें अपने पिता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Oct 2025 11:39:12

2 News : अवार्ड खरीदने के आरोप पर अभिषेक ने दिया करारा जवाब, अमिताभ ने अगस्त्य के लिए लिखा इमोशनल नोट

एक्टर अभिषेक बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल हो चुके हैं। अभिषेक ने अब तक के सफर में कई दमदार रोल किए हैं। हालांकि उन्हें अपने पिता अमिताभ बच्चन जितनी सफलता नहीं मिली, लेकिन वे भी अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में जगह बनाने में सफल रहे हैं। अभिषेक को पिछले दिनों बेस्ट एक्टर के प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया था। अभिषेक को साल 2024 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' में बेहतरीन परफोरमेंस के लिए यह सम्मान दिया गया। अब सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अभिषेक पर यह पुरस्कार खरीदने का आरोप लगाया है जिसके बाद अब एक्टर ने उसे करारा जवाब दिया है।

दरअसल एक्स (ट्विटर) पर एक यूजर ने अभिषेक को ट्रॉल करते हुए लिखा कि 'भले ही एक मिलनसार इंसान हैं, लेकिन मुझे ये कहने में कोई हर्ज नहीं है कि पेशेवर तौर पर अभिषेक बच्चन इस बात का बेहतरीन उदाहरण हैं कि कैसे अवार्ड्स खरीदना और जबरदस्त पीआर आपको रेलिवेंस को बनाए रख सकता है। भले ही आपके करिअर में एक भी सोलो ब्लॉकबस्टर न हो। इस साल उन्हें ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ के लिए अवार्ड मिला। एक ऐसी फिल्म जिसे कुछ पैसे वाले रिव्यूवर के अलावा किसी ने नहीं देखा और अब मैं ये सारे ट्वीट देख रहा हूं जिनमें कहा जा रहा है कि साल 2025 उनका साल है।

कितना मजेदार है, उनसे कहीं बेहतर एक्टर्स हैं जो ज्यादा पहचान, काम, तारीफ और अवार्ड्स के हकदार हैं लेकिन अफसोस उनके पास पीआर की समझ और पैसा नहीं है।” अभिषेक ने यूजर पर पलटवार करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, “ये बस रिकॉर्ड साफ करने के लिए कह रहा हूं। मैंने कभी कोई अवार्ड नहीं खरीदा और ना ही कोई आक्रामक पीआर किया। बस कड़ी मेहनत, खून-पसीना और आंसू बहाए हैं लेकिन, मुझे शक है कि मेरी कही या लिखी किसी भी बात पर विश्वास नहीं करेंगे। इसलिए आपको चुप कराने का सबसे अच्छा तरीका है कि मैं और भी ज्यादा मेहनत करूं ताकि भविष्य में होने वाली किसी भी अचीवमेंट पर आपको फिर कभी शक न हो। मैं आपको गलत साबित करके दिखाऊंगा। पूरे सम्मान और सौम्यता के साथ।”

abhishek bachchan,actor abhishek bachchan,abishek filmfare award,abhishek troll,i want to talk movie,amitabh bachchan,agastya nanda,ikkis movie

अगस्त्य की फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर देखकर भाव-विभोर हुए अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन के नाती और अभिषेक बच्चन के भांजे अगस्त्य नंदा भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके हैं। साल 2023 में उनकी पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ आई थी। जोया अख्तर की यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। अब वे ‘इक्कीस’ फिल्म के माध्यम से बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। बुधवार (29 अक्टूबर) को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हर कोई अगस्त्य की तारीफ करता नजर आ रहा है। अब अगस्त्य के नाना अमिताभ की रिएक्शन भी सामने आई है।

उन्होंने ट्रेलर के साथ भावुक पोस्ट शेयर की है। अमिताभ ने लिखा, “अगस्त्य जब तुम पैदा हुए थे तो मैंने तुम्हें अपने हाथों में लिया था। कुछ महीने बाद जब मैंने फिर से तुम्हें अपने हाथों में लिया तो तुम्हारी नाजुक उंगलियां मेरी दाढ़ी से खेल रही थी। आज तुम पूरी दुनिया के थिएटर में परफॉर्म कर रहे हो। तुम बहुत स्पेशल हो, मेरी दुआएं और आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ है। तुम हमेशा अपने काम से नाम कमाओ और परिवार का सबसे बड़ा गर्व बनो।”

‘इक्कीस’ की बात करें तो इसके डायरेक्टर श्रीराम राघवन हैं। यह फिल्म 1971 के युद्ध पर आधारित है। इसमें 21 साल के लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी को दिखाया जाने वाला है। यह किरदार अगस्त्य निभाएंगे। इस फिल्म में उनके साथ धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, आद्यांशी कपूर और सिकंदर खेर जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म को दिसंबर में रिलीज किया जाएगा।

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड