न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मुझे फर्क नहीं पड़ता...' तलाक की अफवाहों पर बोले अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या संग रिश्ते को लेकर तोड़ी चुप्पी

अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय संग तलाक की अफवाहों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी। बोले, सोशल मीडिया की बातों से नहीं पड़ता फर्क, परिवार और रिश्ते को लेकर किया खुलासा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Jul 2025 9:14:13

 'मुझे फर्क नहीं पड़ता...' तलाक की अफवाहों पर बोले अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या संग रिश्ते को लेकर तोड़ी चुप्पी

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की निजी जिंदगी बीते साल से लगातार चर्चा में बनी रही है। सोशल मीडिया पर इनके तलाक की खबरें बार-बार सामने आती रहीं, जिन पर कभी दोनों ने खुलकर कुछ नहीं कहा। हालांकि ये खबरें सिर्फ अफवाह साबित हुईं, लेकिन फैंस ने इन पर आंख मूंदकर भरोसा कर लिया। बच्चन परिवार के बीच खटपट की अटकलों को लेकर अब अभिषेक बच्चन ने खुद सामने आकर अपनी बात रखी है। वे इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कालीधर लापता को लेकर सुर्खियों में हैं।

अभिषेक ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

एक इंटरव्यू में जब उनसे इन तमाम अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़ी सहजता से कहा कि वे ऐसी बातों से प्रभावित नहीं होते। अभिषेक ने साफ-साफ कहा कि सोशल मीडिया पर जो भी कुछ कहा-सुना जा रहा है, वह उसके बारे में सोचते तक नहीं। उन्होंने अपने निजी अनुभवों से ये भी बताया कि उन्होंने अब एक "मोटी चमड़ी" विकसित कर ली है, जो उन्हें इन नकारात्मक बातों से सुरक्षित रखती है।

"मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है" - अभिषेक बच्चन

इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा, “हम घर में कई बार काम के बारे में बात करते हैं, लेकिन वही सबकुछ नहीं होता। हमारी टेबल पर और भी कई बातें होती हैं। मैं इस इंडस्ट्री में बड़ा हुआ हूं, इसलिए मुझे अच्छे से पता है कि क्या चीज़ें गंभीरता से लेनी हैं और किन्हें नजरअंदाज करना है। सोशल मीडिया की दुनिया अपने आप में अलग है, और वहां क्या चल रहा है, उससे मैं वाकई प्रभावित नहीं होता।”

उन्होंने आगे कहा, “शायद अगस्त्य (नंदा) जैसे लोग, जो इस इंडस्ट्री में नए हैं, वो इन चीजों से थोड़ा ज्यादा इफेक्टेड हो सकते हैं। ये नई पीढ़ी ऐसी ही है। लेकिन वक्त के साथ इंसान की चमड़ी मोटी हो जाती है। हमें समझना होगा कि ये सबकुछ नहीं है, और न ही ये जिंदगी का अंत है।”

कब और कैसे उड़ीं तलाक की अफवाहें

अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहों की शुरुआत तब हुई जब दोनों पिछले साल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में मीडिया के सामने अलग-अलग नजर आए। इसके बाद, जब ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, तो उसमें बच्चन परिवार का कोई सदस्य नजर नहीं आया। यही नहीं, कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी जब ऐश्वर्या ने हिस्सा लिया, तो अभिषेक ने उनकी किसी पोस्ट को सार्वजनिक रूप से सपोर्ट नहीं किया।

इन घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म हो गया, और तलाक की अटकलें सामने आने लगीं। हालांकि अभिषेक के ताजा बयान ने इन तमाम अटकलों पर फिलहाल विराम लगा दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी