न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अभिषेक-ऐश्वर्या ने शादी की 17वीं सालगिरह पर एक-दूसरे के लिए ऐसे किया प्यार का इजहार, रिश्ते में नहीं कोई दरार

एक्ट्रेस ऐश्वर्या रॉय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन की शादी के 17 साल पूरे हो गए हैं। वे 20 अप्रैल 2007 को विवाह बंधन में बंधे थे। शनिवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Apr 2024 11:48:02

अभिषेक-ऐश्वर्या ने शादी की 17वीं सालगिरह पर एक-दूसरे के लिए ऐसे किया प्यार का इजहार, रिश्ते में नहीं कोई दरार

एक्ट्रेस ऐश्वर्या रॉय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन की शादी के 17 साल पूरे हो गए हैं। वे 20 अप्रैल 2007 को विवाह बंधन में बंधे थे। शनिवार को मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर ऐश्वर्या और अभिषेक ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ही तस्वीर शेयर की है। इसमें उन दोनों के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आ रही हैं। तीनों फोटो में मुस्कुरा रहे हैं। फैंस इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

यूजर्स को आराध्या का स्टाइल खूब पसंद आ रहा है। तस्वीर में ऐश्वर्या बेज कलर के आउटफिट में हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही हैं और अपने बोल्ड रेड लिप्स को फ्लॉन्ट कर रही हैं। दूसरी ओर, अभिषेक ने अपनी पत्नी से मैच करता हुआ आउटफिट पहना है। आराध्या ने भी अपने प्यारे माता-पिता के साथ फ्रेम साझा किया और फ्लोरल-प्रिंटेड ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ऐश्वर्या और अभिषेक ने कुछ भी लिखने के बजाय कैप्शन में सिर्फ एक रेड हार्ट इमोजी बनाई है। बीते दिनों दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आई थीं।

तब अटकलें लगाई जा रही थीं कि उनके रास्ते अलग हो गए हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उसके बाद वे विभिन्न अवसरों पर कई बार साथ दिख चुके हैं। कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या की अपनी सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन नंदा से ठनी हुई है। कहा तो ऐसा भी गया कि ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी बेटी की खातिर एक साथ हैं वर्ना अब तक कबका तलाक ले लेते। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि ये कपल जलसा में एक अलग पोर्शन में रहता है।

फैंस ने कपल को दी शुभकामनाएं, तलाक की अफवाहों को बताया झूठी

जैसे ही ऐश्वर्या और अभिषेक ने मैरिज एनिवर्सरी पर फोटो शेयर की, लोगों ने उन्हें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। हालांकि बहुत से लोग ऐसे भी थे जिनका कहना है कि इस फोटो के जरिये दोनों एक्टर्स ने तलाक की अफवाहों को शांत कर दिया है। एक फैन ने लिखा, “आखिरकार इन दोनों ने तलाक की खबरों को खारिज कर दिया है।” वहीं दूसरा फैन लिखता है, “लगता है कि तलाक की अफवाहें झूठी थीं।”

उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या अक्सर अपने परिवार के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया है। उस दौरान ही उनमें पहले दोस्ती हुई और फिर यह प्यार में बदल गई। वे फैंस के पसंदीदा कपल में से एक हैं। दोनों को साथ देखना फैंस काफी पसंद करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष