न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मशहूर सिंगर अभिजीत ने खोली म्यूजिक इंडस्ट्री की पोल, ‘नेशनल क्रश’ का टैग मिलने पर बोलीं तृप्ति

अभिजीत भट्टाचार्य बॉलीवुड के मशहूर गायक हैं। अभिजीत ने 90 के दशक में हिंदी फिल्मों में कई सुपरहिट गाने गाए हैं। हालांकि उस समय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 30 Jun 2024 2:27:28

2 News : मशहूर सिंगर अभिजीत ने खोली म्यूजिक इंडस्ट्री की पोल, ‘नेशनल क्रश’ का टैग मिलने पर बोलीं तृप्ति

अभिजीत भट्टाचार्य बॉलीवुड के मशहूर गायक हैं। अभिजीत ने 90 के दशक में हिंदी फिल्मों में कई सुपरहिट गाने गाए हैं। हालांकि उस समय मेल सिंगर्स में उदित नारायण और कुमार सानू की तूती बोल रही थी, जिससे अभिजीत को उतनी शौहरत नहीं मिल पाई जिसके वे हकदार थे। अभिजीत कई दफा अपनी व्यथा बता चुके हैं। अभिजीत मुखर हैं और किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से नहीं डरते। उन्होंने अब म्यूजिक इंडस्ट्री की पोल खोली है। इसके साथ ही उन्होंने पिछले कुछ सालों से फिल्मों में गाने का सही मौका न मिलने पर निराशा जताई है।

पिंकविला के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि वे म्यूजिक इंडस्ट्री में होने वाली राजनीति का शिकार हुए हैं। उनके अनुसार बहुत से निर्देशक उन्हें गाने का मौका ही नहीं देते थे, जिसके चलते उनके करिअर पर बहुत असर पड़ता था। अभिजीत ने कहा कि मेरे साथ ऐसा बहुत हुआ है। जब संगीत निर्देशकों को शाहरुख खान की फिल्म मिलती थी तो वे मुझे गाने का मौका नहीं देते थे, चाहे मैं उनका कितना भी करीबी क्यों ना रहा हूं।

जब 'यस बॉस' में अपने गाने के लिए पुरस्कार जीता तो 'बॉर्डर', 'परदेस' और 'दिल तो पागल है' के सभी ब्लॉकबस्टर गानों में सिर्फ मेरा ही गाना ब्लॉकबस्टर नहीं था। मैं ऐसा बिल्कुल नहीं कहता कि सिर्फ मैं ही इस पुरस्कार का हकदार था, लेकिन जो मैंने किया वह काबिल-ए-तारीफ था। पुरस्कार जीतने के बाद कई संगीत निर्देशकों ने मुझे खुलेआम कहा कि वे अपना गाना मुझे नहीं देंगे।

उन्हें यह लगता है कि गाना उन्होंने ही बनाया है और वे ही उसके मालिक होते हैं। गायकों का उसमें कोई हिस्सा नहीं होता। अभिजीत ने 6000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी है। 'तुम्हें जो मैंने देखा', 'चुनरी चुनरी', 'मेरे ख्यालों की मल्लिका', ‘सुनो ना सुना ना’, 'तौबा तुम्हारे ये इशारे' सहित कई लोकप्रिय गाने उनके खाते में शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि अभिजीत पूर्व में सलमान खान पर भी निशाना साध चुके हैं।

abhijeet bhattacharya,singer abhijeet bhattacharya,abhijeet shahrukh khan,abhijeet salman khan,abhijeet music industry,tripti dimri,actress tripti dimri,animal movie,national crush

‘एनिमल’ फिल्म के बाद तृप्ति डिमरी की लोकप्रियता में हुआ जबरदस्त इजाफा

एक्टर रणबीर कपूर की पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी। इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल की। खास बात ये है कि फिल्म के हर किरदार को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, चाहे उसका रोल छोटा हो या बड़ा। एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने ‘नेशनल क्रश’ का खिताब दे दिया। तृप्ति फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘बैड न्यूज’ को लेकर सुर्खियों में हैं।

इसमें उनके साथ विक्की कौशल और एमी विर्क भी हैं। शुक्रवार को तृप्ति मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं। इसमें तृप्ति से पूछा गया कि क्या उन्हें ‘नेशनल क्रश’ टैग से परेशानी होती है तो उन्होंने कहा कि मेरे अनुभव में, सौभाग्य से, मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, क्योंकि मेरे अनुभव में यह इसके विपरीत रहा है। मैंने अपने करिअर में जितनी भी फिल्में की हैं, चाहे वे पुरानी फिल्में हों जो मैंने पहले की हैं, या जो हाल ही में रिलीज हुई हैं, मुझे अपने दर्शकों से बहुत प्यार मिला है।

लोगों ने मेरे काम को पसंद किया है और इसके बारे में बात की है। शुरू में, जब मैं इंडस्ट्री में आई, तो मैं हमेशा चाहती थी कि लोग मेरे काम के बारे में बात करें और कुछ नहीं। सौभाग्य से जब मेरी फिल्में रिलीज हुईं, तो लोगों ने मेरे काम के बारे में बात की। मुझे लगता है कि ये चीजे हमें अभिनेताओं को जीवन में बेहतर करने और अपने काम पर काम करते रहने के लिए प्रेरित करती हैं और मुझे लगता है कि इस तरह से मैं बहुत भाग्यशाली रही हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क