न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 18 में धमाल मचाएंगे अब्दु रोजिक, इस फिल्म के फ्लॉप होने से डिप्रेशन में चले गए थे फरहान

सोशल मीडिया सेंसेशन अब्दु रोजिक 'बिग बॉस 16' में हिस्सा लेने के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले दिनों तजाकिस्तान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 Aug 2024 2:15:07

2 News : BB 18 में धमाल मचाएंगे अब्दु रोजिक, इस फिल्म के फ्लॉप होने से डिप्रेशन में चले गए थे फरहान

सोशल मीडिया सेंसेशन अब्दु रोजिक 'बिग बॉस 16' में हिस्सा लेने के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले दिनों तजाकिस्तान के सिंगर अब्दु ने घोषणा की थी कि वे जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि किन्हीं कारणों से फिलहाल इसे टाल दिया है। कहा जा रहा था कि सुपरस्टार सलमान खान भी उनकी शादी अटैंड करेंगे। फिलहाल अब्दु से जुड़ी खबर ये है कि वे एक बार फिर से टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस’ में धमाल मचाने आ रहे हैं।

अब्दु ने ई-टाइम्स संग बातचीत के दौरान 'BB 18' में आने की बात जाहिर की। उन्होंने कहा कि मैं 'बिग बॉस 18' में नए रोल के साथ कदम रखने के लिए तैयार हूं। 'बिग बॉस 16' में मेरा सफर काफी खूबसूरत रहा और मैं अपनी ऊर्जा और पैशन को फिर से शो में लाने के लिए बेताब हूं। मैं उन सरप्राइज और दिलचस्प पलों का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं जिनकी हमने प्लानिंग की है।

यह सीजन रोमांच से भरपूर होने वाला है और मुझे उम्मीद है कि मैं कुछ ऐसा खास लेकर आऊंगा जो दर्शकों को पसंद आएगा। अब्दु ने ये साफ कर दिया है कि वे शो में कंटेस्टेंट के बजाय कुछ एपिसोड होस्ट करते दिखाई देंगे। वे इसका हिस्सा बनने के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। अब्दु का कहना है कि वे अपनी भाषा और बात करने के तरीके पर ज्यादा मेहनत कर रहे हैं, जिससे दर्शक उनसे जुड़ सकें और वे उनका मनोरंजन कर सकें। 'BB 18' में आना उनके लिए घर वापसी जैसा है।

abdu rozik,social media sensation abdu rozik,singer abdu rozik,Salman Khan,bigg boss 18,bb 18,farhan akhtar,director farhan akhtar,lakshya movie,Hrithik Roshan

साल 2004 में आई फिल्म ‘लक्ष्य’ से फरहान अख्तर को थी काफी उम्मीदें

डायरेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 'लक्ष्य' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी, जिसके चलते वे डिप्रेशन में चले गए थे। अब फरहान ने एक इंटरव्यू में फिल्म को लेकर खुलकर बात की। राज शमानी के साथ बातचीत में फरहान ने कहा कि ‘लक्ष्य’ नहीं चली तो मेरा दिल टूट गया। मैंने इसे बनाने में बहुत मेहनत की थी, जितनी आज तक कभी किसी के लिए नहीं की। बचपन से सुनते आ रहे हैं कि दिल से मेहनत करोगो तो फल जरूर मिलेगा।

'दिल चाहता है' के लिए कुछ नहीं किया, वो हिट हो गई। ऐसा हुआ कैसे, यही सोचकर मुझे डिप्रेशन हो गया। थेरेपी की मदद से करीब डेढ़ साल बाद मैं इससे उबर पाया। उस समय थेरेपी की कोई अवधारणा नहीं थी, इसलिए मैंने दोस्तों के साथ देहरादून की यात्राएं कीं और भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) का दौरा किया। बता दें कि इस साल ‘लक्ष्य’ के 20 साल पूरे होने पर फिल्म दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज की गई। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

फरहान ने लगभग माइनस 8-9 डिग्री तापमान में लद्दाख में तंगलांगला दर्रे से 17582 फीट ऊपर इसकी शूटिंग की थी। 'लक्ष्य' एक वॉर ड्रामा फिल्म थी। इसे 50वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में 5 नामांकन मिले थे, जिनमें से इसने 2 पुरस्कार अपने नाम किए। फिल्म युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करती है। बता दें फरहान इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर लाइमलाइट में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री