न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान के जीजा आयुष ने बर्थडे पर जारी किया ‘रुसलान’ का मोशन पोस्टर, ‘अपूर्वा’ का ट्रेलर भी देखें

अभिनेता आयुष शर्मा आज गुरुवार (25 अक्टूबर) को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। आयुष को सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Oct 2023 6:53:11

2 News : सलमान के जीजा आयुष ने बर्थडे पर जारी किया ‘रुसलान’ का मोशन पोस्टर, ‘अपूर्वा’ का ट्रेलर भी देखें

अभिनेता आयुष शर्मा आज गुरुवार (25 अक्टूबर) को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। आयुष को सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई शुभकामनाएं दे रहा है। अब आयुष ने भी एक शानदार रिटर्न गिफ्ट दिया है। दरअसल आयुष लंबे समय से अपनी थ्रिलर फिल्म ‘रुसलान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

आज आयुष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का मोशन पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी। आयुष ने कैप्शन में लिखा, “काउंटडाउन बिगन! इस बर्थडे पर सेलिब्रेशन होगा, गिटार की धुन और गन की गूंज से। अब शोर मचने वाला है 12 जनवरी 2024 से। आज मेरा जन्मदिन है, जितना प्यार आप सबने मुझे दिया है, दुआ करता हूं, उससे ज्यादा प्यार रुसलान को मिले।”

मोशन पोस्टर बेहद दमदार लग रहा है। आयुष के चेहरे पर चोट के कई निशान दिखाई दे रहे हैं। आयुष के साथ इस फिल्म में जगपति बाबू और विद्या मालवदे भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म को करण एल. बुटानी ने डायरेक्ट किया है। इसका टीजर अप्रेल में ही जारी कर दिया गया था। सलमान खान के जीजा आयुष ने साल 2018 में फिल्म ‘लव यात्री’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी फिल्म ‘अंतिम’ भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

15 नवंबर को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी ‘अपूर्वा’

स्टार स्टूडियो और सिने1 की पेशकश फिल्म ‘अपूर्वा’ का पावर-पैक ट्रेलर आज 26 अक्टूबर को रिलीज कर दिया गया। फिल्म 15 नवंबर को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। इसके डायरेक्टर निखिल नागेश भट हैं। इसमें तारा सुतारिया, अभिषेक बनर्जी, धैर्य करवा और राजपाल यादव जैसे कलाकार हैं।

फिल्म भारत की सबसे खतरनाक जगहों में से एक मानी जाने वाली चंबल में सेट है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत की कहानी को परदे पर उतारती है। तारा ने कहा कि हमारे पहले लुक को मिले प्यार और प्रशंसा से मैं अभिभूत हूं। यह रोल मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा है। यह वह भूमिका है जिसे मैं करिअर शुरू करने के बाद से ही करना चाहती थी।

फिल्म में खूंखार अवतार में नजर आ रहे राजपाल ने कहा कि चाहे आप लाइफ की किसी भी स्टेज में हों, कुछ नया और अलग करने की कोशिश करते रहना हमेशा महत्वपूर्ण होता है। मैं एक ऐसी भूमिका की तलाश में था, जो मुझे पहले कभी नहीं मिली हो। अपूर्वा स्टार स्टूडियोज की पेशकश है और इसे सिने1 स्टूडियोज व स्टार स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार