न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 180 करोड़ के पार

आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर नौवें दिन 8.25 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 127.50 करोड़ और वर्ल्डवाइड 180.91 करोड़ हुआ।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 23 Aug 2026 8:16:16

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 180 करोड़ के पार

इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के नौवें दिन फिल्म ने भारत में 8.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की भारत में नेट कमाई 127.50 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 152.11 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म के ओवरसीज कारोबार को जोड़ने पर इसका दुनियाभर का कलेक्शन 180.91 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, नौवें दिन ‘आवारापन 2’ को 10,008 शोज मिले और इसकी ऑक्यूपेंसी 18 प्रतिशत रही। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने नौवें दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ विदेशी बाजार में फिल्म की कुल कमाई 28.80 करोड़ रुपये हो गई है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, यह इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

पहले दिन से अब तक ऐसा रहा कारोबार

‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी। पहले दिन फिल्म के 9,033 शोज हुए और ऑक्यूपेंसी 45 प्रतिशत रही।

दूसरे दिन कमाई बढ़कर 33.75 करोड़ रुपये पहुंची। इस दिन फिल्म को 10,496 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी 55 प्रतिशत दर्ज की गई। तीसरे दिन फिल्म ने 26 करोड़ रुपये कमाए, जबकि 9,403 शोज के दौरान ऑक्यूपेंसी 45 प्रतिशत रही।

चौथे दिन फिल्म की कमाई 9.75 करोड़ रुपये रही। इस दिन 10,849 शोज के साथ ऑक्यूपेंसी 22 प्रतिशत दर्ज हुई। पांचवें दिन भी फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 11,060 शोज के दौरान ऑक्यूपेंसी 28 प्रतिशत रही।

छठे दिन कमाई घटकर 6.75 करोड़ रुपये हो गई। इस दिन 11,071 शोज और 16 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। सातवें दिन फिल्म ने 6 करोड़ रुपये कमाए और 10,832 शोज के साथ ऑक्यूपेंसी 14 प्रतिशत रही।

पहले हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 113.50 करोड़ रुपये रहा। आठवें दिन 9,858 शोज में फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये कमाए और ऑक्यूपेंसी 13 प्रतिशत दर्ज हुई। इसके बाद नौवें दिन कमाई 8.25 करोड़ रुपये रही।

रोमांस और एडवेंचर जॉनर की फिल्म

‘आवारापन 2’ का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है और विष्णु राव इसके सिनेमेटोग्राफर हैं। फिल्म रोमांस और एडवेंचर जॉनर पर आधारित है। इसकी अवधि 2 घंटे 22 मिनट है।

फिल्म में इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी, विजयंत कोहली, सलिल आचार्य, पूरन गब्बी और अतुल कुमार भी अभिनय कर रहे हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे इमरान हाशमी

इमरान हाशमी के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनके पास तीन फिल्में हैं। वह ‘गनमास्टर जी9’ में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग चल रही है। इसके अलावा ‘रूह’ और ‘जी 2’ भी उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं और इन दोनों फिल्मों की शूटिंग जारी है।

इमरान हाशमी इससे पहले ‘हक’ में नजर आए थे, जिसमें यामी गौतम फीमेल लीड में थीं। अपने करियर में इमरान ‘मर्डर’, ‘जहर’, ‘अक्सर’, ‘कलयुग’, ‘आशिक बनाया आपने’, ‘चॉकलेट’, ‘द किलर’, ‘आवारापन’, ‘मर्डर 2’, ‘द डर्टी पिक्चर’ और ‘जन्नत’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत