न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जल्द आ रहा है कॉमेडी शो ‘आपका अपना जाकिर’, देखें प्रोमो, ‘एनिमल’ के विवादित सीन पर ऐसा बोलीं तापसी

इन दिनों मनोरंजन जगत में कॉमेडी शो और फिल्मों की काफी डिमांड है। लोग हंसी के बहाने अपना तनाव कम करना चाहते हैं। पिछले दिनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Jul 2024 8:43:06

2 News : जल्द आ रहा है कॉमेडी शो ‘आपका अपना जाकिर’, देखें प्रोमो, ‘एनिमल’ के विवादित सीन पर ऐसा बोलीं तापसी

इन दिनों मनोरंजन जगत में कॉमेडी शो और फिल्मों की काफी डिमांड है। लोग हंसी के बहाने अपना तनाव कम करना चाहते हैं। पिछले दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया लेकिन अब यह ऑफ एअर हो चुका है। अब फेमस कॉमेडी एक्टर जाकिर खान 'आपका अपना जाकिर' नाम का एक शो लेकर आ रहे हैं। यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर टेलीकास्ट होने के लिए तैयार है और उम्मीद है कि सभी को हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देगा।

मेकर्स ने आज शनिवार (6 जुलाई) को शो का पहला प्रोमो जारी किया। इसकी शुरुआत एक आदमी की घोषणा करते हुए होती है, “2024 में आएगा तो, आएगा तो, आएगा तो जाकिर ही।” फिर दो लोग जिन्हें टपरी चाय पीते हुए दिखाया गया है, पूछते हैं, “ये जाकिर कौन है बे?” जल्द ही उन्होंने ब्रॉडकास्टर की घोषणा सुनने के बाद एक बड़ी भीड़ को परेड में नाचते हुए देखा। घोषणा करने वाला आदमी बाद में कहता है, “वो है मां का लाडला, ताऊ का चेला, दोस्तों का दोस्त, दुश्मनों का भी दोस्त।” जब कैमरा जाकिर की ओर जाता है, तो वे बोलते हैं, “भैया ना मैं गरीबी मिटाऊंगा, ना नौकरी दिलवाऊंगा, ना मुफ्त का राशन, ना फ्री का लंबा चौड़ा भोजन।”

भीड़ में से एक शख्स पूछता है, “लेकिन आ ही क्यों रहा है?” जिस पर जाकिर ने जवाब दिया, “खुशियों की गारंटी है, मनोरंजन का वादा और सबका दिल जीत लूंगा बच्चा से दादा तक।” उल्लेखनीय है कि जाकिर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। जाकिर के 6.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जाकिर कॉमेडी की दुनिया का जाना-माना नाम है। उनके डायलॉग्स को लेकर कुछ मीम्स भी वायरल हैं। ये बात कुछ महीने पहले ही आ गई थी कि जाकिर कॉमेडी शो शुरू करने वाले हैं, लेकिन उसके नाम की घोषणा नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि शो में एक्टर ऋत्विक धनजानी और श्वेता तिवारी भी होंगे।

तापसी ने कहा, कुछ खास पलों पर चीयर्स और सीटियां सुनना अजीब था

पिछले साल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ ने पूरी दुनिया में धूम मचाते हुए शानदार कमाई की। हालांकि लोगों ने कुछ सीन्स को लेकर कड़ी आपत्ति जताई थी। फिल्म में महिलाओं के प्रति हिंसा और घृणा को लेकर काफी आलोचना हुई। अब एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कहा है कि वह फिल्म में विवादित सीन पर दर्शकों के तालियां बजाए जाने पर काफी डिस्टर्ब हुईं।

तापसी ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि अगर मैं भी ‘एनिमल’ की स्क्रिप्ट पढ़ती तो रणबीर कपूर की तरह ही उत्साहित होती, लेकिन फर्क होता है कि जब आप स्क्रिप्ट पढ़ते हो और जब आप उसे देखते हो। इसके बीच में डायरेक्टर माध्यम होता है। जब मैं स्क्रिप्ट को पढ़ रही होती हूं तो यह पता नहीं चलता कि जो शॉट वो लेंगे वो लो एंगल और हाई बीजीएम पर किया जा रहा है। मैं उसे स्क्रिप्ट में नहीं देख सकती।

यह केवल डायरेक्टर ही है जो शॉट टेकिंग और पोस्ट प्रोडक्शन के साथ कम्यूनिकेट कर सकता है। आप एक निश्चित सीन और शॉट की कल्पना करते हैं। आप कैसे सेलिब्रेट करते हैं, यह पेपर पर नहीं होगा। कुछ खास पलों पर चीयर्स और सीटियां सुनना अजीब था और ऐसे पॉइंट्स जहां मुझे बीजीएम का बढ़ना पसंद नहीं आया जहां दर्शकों को फोर्स किया गया ताली और सीटियां बजाने के लिए। यह बस दिक्कत थी। मुझे नहीं मालूम कि नैतिक जिम्मेदारी लेना सही है या फिर गलत। तापसी ने यह भी कहा कि उन्होंने कई डार्क रोल्स को रिजेक्ट भी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क